टिहरी में महिला पर झपटा गुलदार, गंभीर रूप से घायल

Untitled 5 copy 37

नया लुक ब्यूरो

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में प्रतापनगर क्षेत्र के नौघर गांव में गुरुवार की शाम गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार संगीता देवी (40) पत्नी अनार सिंह अपने गांव के पास पशुओं की देखरेख के लिए गाैशाला गई थी। इसी दौरान उनकी गाैशाला के पास में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला बोल दिया। हमले में महिला के सिर व आंख के नीचे नाखून के गंभीर घाव हैं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लाेगाें ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया।

ये भी पढ़े

कंडक्टर ने चलती बस में किया रेप

जिसके बाद गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। महिला को घायल अवस्था में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लेकर गए जहां डाक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला काे हायर सेंटर रेफर कर दिया है गुलदार की बढती घटनाओं काे देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हर्षाराम उनियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है कहा कि ईलाज के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित परिवार को अनुमन्य स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी।

ये भी पढ़े

एक बार फिर उजागर हुई धर्मांतरण की कहानी, इस बार भी शादीशुदा हिंदू महिला ही मुसलमानों के निशाने पर

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More