उत्तराखण्ड की अनीशा ने राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में बाजी मारी

देहरादून। आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण बन गया, जब चमोली जनपद के छोटे से गांव लुन्तरा, नंदानगर की बेटी अनीशा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़े

नाराज छात्रा पेट्रोल लेकर चढ़ी कॉलेज की छत पर

यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा नागालैण्ड के दीमापुर में आयोजित की गई थी। सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा/परियोजना निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार ने कुमारी अनीशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अनीशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़े

पत्नी ने सेक्स से किया मना पति ने छत से फेंका

इस मैराथन में देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उत्तराखण्ड की अनीशा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, फिटनेस और आत्मविश्वास के दम पर सबको पीछे छोड़ दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर नाको के अपर सचिव एवं महानिदेशक द्वारा उन्हें भारत सरकार की ओर से ₹50,000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े

शादी का झांसा देकर युवती से महीनों किया दुष्कर्म

अनीशा की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन की भूमिका रही है। इससे पहले उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित रेड रन 3.0 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति (यूसेक्स) के तत्वावधान में किया गया था। राज्य स्तर पर मिली इस सफलता ने अनीशा को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने की प्रेरणा दी, जहाँ उन्होंने पूरे देश के सामने उत्तराखण्ड का परचम लहराया।

ये भी पढ़े

कंडक्टर ने चलती बस में किया रेप

Sports

पाक गेंदबाज पर सवालों के बीच भारतीय खिलाड़ियों में तकरार

T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। कोलंबो में USA के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के बावजूद, उनके एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर ‘चकिंग’ के आरोप तेज हो गए। इसी बहस के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी […]

Read More
homeslider Sports

टीम इंडिया को बड़ा झटका! T20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच पर संशय

नई दिल्ली। ICC T20 वर्ल्ड कप में अपने दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में गंभीर संक्रमण के चलते अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने के कारण नामीबिया के खिलाफ भारत के अगले मुकाबले में उनका खेलना […]

Read More
homeslider Sports

IND vs PAK मैच पर संकट टलते ही BCCI का पहला बयान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर बना अनिश्चितता का बादल आखिरकार छंट गया है। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। पाकिस्तान द्वारा पहले बहिष्कार का संकेत देने और फिर यू-टर्न […]

Read More