आज उत्तराखंड में चक्काजाम, गढ़वाल में नहीं चलेंगी बसें और टैक्सियां

Untitled 3 copy 46

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में आज गढ़वाल रूट्स पर कोई भी टैक्सी-बस या मैक्सी वाहन नहीं चलेंगे। परिवहन महासंघ ने सरकार के विरोध में चक्काजाम किया है। सिर्फ कुछ वाहनों को छूट है। उत्तराखंड परिवहन महासंघ बुधवार यानि की आज गढ़वाल मंडल के रूटों पर वाहनों का संचालन नहीं करेगा।

ये भी पढ़े

उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 46 IAS अफसरों के तबादले

इस दौरान बसों से लेकर टैक्सी-मैक्सी सुबह छह से शाम पांच बजे तक संचालित नहीं होंगी। महासंघ के पदाधिकारियों ने परिवहन विभाग के अफसरों के साथ हुई वार्ता विफल रहने के बाद चक्काजाम की निर्णय लिया। हालांकि, स्कूल बसों, एंबुलेंस, दुग्ध वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी।

ये भी पढ़े

सुनकर दिल जायेगा दहल: एक साथ 83 बच्चों की मां बनने जा रही है यह मंत्री…

परिवहन महासंघ लंबे समय से सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर लामबंद है। ऋषिकेश में TGMO  मुख्यालय में मंगलवार को परिवहन महासंघ की बैठक हुई। इसमें संयुक्त रोटेशन से जुड़ी नौ परिवहन कंपनियों के साथ ही ट्रक यूनियन, टैक्सी यूनियन आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने यूनियनों के प्रतिनिधियों से चक्का जाम करने को लेकर राय मांगी। अधिकांश प्रतिनिधियों ने चक्का जाम करने का समर्थन किया।

Spread the love

New Delhi
homeslider Politics Uttarakhand

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

New Delhi: अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अंकिता के माता-पिता को तड़के चार बजे उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे। राहुल […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More
Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More