फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने छठे दिन की 6.75 करोड़ की कमाई

Untitled 5 copy 32

नई दिल्ली। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। दर्शकों का मनोरंजन करने उतरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। हालांकि, प्रशंसकों से साकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल करने के बावजूद फिल्म को वीकेंड का कुछ खास फायदा मिलता दिखा नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि ठीक-ठाक कमाई जारी रखते हुए भी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने तीन रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं।

वीकेंड पर हुई कुल इतनी कमाई सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने पहले वीकेंड पर छठे दिन कुल 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने 5वें दिन 6.25 करोड़, चौथे दिन 5.5 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़, दूसरे दिन 7.75 करोड़ और पहले दिन 9 करोड़ रुपये बटोरे थे। देखा जाए तो, हर्षवर्धन और सोनम की फिल्म के पिछले दिनों के कलेक्शन में कुछ खास फर्क नहीं है। कुल 6 दिनों में फिल्म ने 41.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये भी पढ़े

बिहारियों के आँसुओं के अर्घ्य का पर्व है छठ?

फिल्म ने इन तीन रिकॉर्ड को किया ध्वस्तकथित 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले ही अपने बजट से ज्यादा वसूल कर हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इसके अलावा फिल्म ने तीन रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिए हैं। हर्षवर्धन की फिल्म ने जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ (38.97 करोड़), काजोल की ‘मां’ (36.27 करोड़) और शाहिद कपूर की ‘देवा’ (34.37 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका अगला टारगेट ‘सन ऑफ सरदार 2’ (47.03 करोड़) है।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

नेशनल अवॉर्ड्स: कार्तिक-ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी को सम्मान

National Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात के केवडिया में हुआ। इस खास समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय सिनेमा के कलाकारों और फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया। इस साल कार्तिक आर्यन और दिग्गज अभिनेता ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। जबकि यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Entertainment

OTT पर सितंबर का धमाकेदार अंत, Netflix से JioHotstar तक नई फिल्में-सीरीज तैयार

OTT Releases September 2026: सितंबर का आखिरी सप्ताह OTT दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें क्राइम, मिस्ट्री, कोर्टरूम ड्रामा, रोमांस, रियलिटी शो और हॉरर-सस्पेंस जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां शामिल हैं। अगर […]

Spread the love
Read More
Krishna Mukherjee passes away
Entertainment homeslider

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Krishna Mukherjee passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने […]

Spread the love
Read More