भक्ति में डूबीं रवीना टंडन, ऋषिकेश में सादगी भरा अंदाज बना चर्चा का विषय

Raveena Tandon

Raveena Tandon : एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में अतरंगे अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस को  ऋषिकेश में बिना किसी चमक-दमक के घूमते देखा गया। इस वक्त एक्ट्रेस ने अपना चेहरा कवर किया था, ताकि लोग उन्हें पहचान न सके। बॉवीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 53 साल की उम्र में भी रवीना के चेहरे पर यंग एक्ट्रेसेज वाला ही चार्म है। एक्ट्रेस धर्म और आध्यात्म से भी जुड़ी हुई हैं, उन्हें कई बार ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते देखा गया है। इस बार एक्ट्रेस मां गंगा के दर्शन के लिए ऋषिकेश पहुंची हैं, जहां वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। बिना किसी फैशन और स्टाइल के एक्ट्रेस सादगी भरे अंदाज में सड़कों पर घूमती दिखीं। इसकीझलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें रवीना साड़ी पहने, बेफिक्र अंदाज में स्कूटी की सैर करती दिख रही हैं।

लोगों को भा गई एक्ट्रेस की तारीफ

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन उतराखंड के ऋषिकेश में घूम रहीं हैं। उन्हें राम झूला के पास स्पॉट किया गया है। रवीना बेज साड़ी पहने, सिर पर पीला गमच्छा लपेटे, पीठ पर बैग टांगे हुए रवीना टंडन बिल्कुल जुदा अंदाज में पैदल चलते हुए आगे आती हैं और फिर एक स्कूटी पर स्वार होकर निकल पड़ती हैं। वो स्कूटे पर बैठकर जोर-जोर से हर हर गंगे के जयकारे भी लगाती हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज भा गया है और उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस रियल लाइफ में पर्दे के रंग-ढ़ंग से बिल्कुल इतर जिंदगी जीती हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ये रवीना टंडन हैं न, ये तो पहचान मे ही नहीं आ रही हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘हमेशा स्टाइलिश नजर आने वाली रवीना का ये अंदाज कम ही देखने को मिलता है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘रवीना पूरी तरह भक्ती में डूबी हुई हैं, मां गंगा के रंग में वो रंग चुकी हैं।’ फिलहाल एक्ट्रेस के हाव भाव से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऋषिकेश उन्हें भा गया है। बता दें, एक्ट्रेस मां गंगा के आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची थीं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

बता दें, आखिरी बार एक्ट्रेस ‘घुड़चड़ी’ में नजर आई थीं। संजय दत्त के साथ उनके किरदार को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। अब एक्ट्रेस जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आ रही हैं। लंबे वक्त के बाद वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। फिल्म में सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, परेश रावल, जैसे कई सितारे हैं। रवीना टंडन के पास ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी पाइपलाइन में है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े 

युद्धविराम के कुछ ही समय बाद ईरान का इजरायल पर हमला

म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 38 साल के पेप्सी शर्मा का हार्ट अटैक से निधन

दिल्ली में TMC सांसदों की गुप्त बैठक से गरमाई बंगाल की राजनीति

 

 

Spread the love

One thought on “भक्ति में डूबीं रवीना टंडन, ऋषिकेश में सादगी भरा अंदाज बना चर्चा का विषय”

Comments are closed.

Musafir Cafe Review
Entertainment

विक्रांत मैसी ने फिर जीता दिल, प्यार और जिंदगी की धीमी रफ्तार का खूबसूरत सफर

भागती जिंदगी में ठहराव का एहसास कराती है ‘मुसाफिर कैफे’ Musafir Cafe Review : आज के दौर में जब जिंदगी लगातार तेज होती जा रही है और लोग काम, तनाव और सोशल मीडिया की दुनिया में उलझे हुए हैं, ऐसे समय में एक ऐसी कहानी सामने आती है जो कुछ पल रुककर खुद को महसूस […]

Spread the love
Read More
Entertainment

NEET Protest को मिला नोरा फतेही का समर्थन, छात्रों के हक में सरकार से की खास अपील

Nora Fatehi on NEET Protest : देशभर में NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही भी छात्रों के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए छात्रों और उनके परिवारों के संघर्ष पर […]

Spread the love
Read More
Sohail Khan divorce
Entertainment

24 साल की शादी टूटने के बाद सीमा सजदेह का बड़ा खुलासा, बेटे के सवाल ने कर दिया था भावुक

तलाक पर बोलीं सीमा सजदेह, बेटे का सवाल आज भी करता है भावुक 24 साल की शादी के बाद अलग हुए थे सोहेल और सीमा Sohail Khan divorce :  बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह कभी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दोनों ने वर्ष 1998 में परिवार की […]

Spread the love
Read More