देश के सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

Untitled 24 copy 2
  • सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,610 रुपये से लेकर 1,25,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना आज 1,15,140 रुपये से लेकर 1,15,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

ये भी पढ़े

सहकारी चीनी मिलों में घोटालों के जिम्मेदार होंगे रिटायर अफसर!

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,760 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,15,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,25,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़े

वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,15,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये भी पढ़े

उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 46 IAS अफसरों के तबादले

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली कमी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,25,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,15,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Petrol-Diesel Price Today
Business homeslider

आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today :  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज आम लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

बर्गर सिंह ने असम में बढ़ाया विस्तार, राज्य में 25+ आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य

New Delhi: भारत की होमग्रोन बर्गर QSR चेन बर्गर सिंह ने नॉर्थ ईस्ट के बाजार में अपनी विस्तार रणनीति को आगे बढ़ाते हुए असम के जोरहाट में अपना पहला आउटलेट शुरू किया है। कंपनी के लिए यह राज्य में दूसरा स्टोर है। ब्रांड का कहना है कि जोरहाट में नई शुरुआत असम के साथ-साथ पूरे नॉर्थ […]

Spread the love
Read More
UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More