सीएम धामी 30 अक्टूबर को मोतिहारी में करेंगे चुनाव प्रचार

Pushkar Singh Dhami NayaLook

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने अपने शीर्ष नेताओं को चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अब बिहार के रण में उतरने जा रहे हैं। सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़े

सुनकर दिल जायेगा दहल: एक साथ 83 बच्चों की मां बनने जा रही है यह मंत्री…

कल्याणपुर और हरसिद्धि में होगी सीएम धामी की रैलियां

मुख्यमंत्री धामी की चुनावी रैलियां मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित की गई हैं। भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम धामी सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। पहली जनसभा माहात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर में दोपहर 12:05 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद वे महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में दोपहर 1:55 बजे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री धामी इससे पहले भी बिहार में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में सक्रिय रह चुके हैं। उन्होंने गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे थे। अब वे एक बार फिर बिहार में भाजपा के लिए प्रचार का मोर्चा संभालेंगे।

उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 46 IAS अफसरों के तबादले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी निर्णायक कार्यशैली और समान नागरिक संहिता जैसे ऐतिहासिक फैसलों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे हैं। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि धामी का युवा नेतृत्व और राष्ट्रवादी छवि बिहार चुनाव में पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करेगी। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने देशभर के कई प्रभावशाली नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इनमें से प्रमुख प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More