उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सेशेल्स के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में लिया हिस्सा

शाश्वत तिवारी

विक्टोरिया। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स सरकार के निमंत्रण पर सेशेल्स की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। पहले दिन उन्होंने देश में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा उपराष्ट्रपति ने भारत और सेशेल्स के बीच दीर्घकालिक, समय-परीक्षित और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात की और दोनों देशों को एक साथ लाने में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़े

आशिकी में डूबी पत्नी ने ले ली पति की जान, होंगे हैरान…

इस बातचीत के बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। एक्स पर एक अन्य पोस्ट में, प्रवक्ता जायसवाल ने कहा महासागर विजन और पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

पोस्ट में आगे लिखा गया उपराष्ट्रपति ने भारत की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत व विस्तारित करने के लिए सेशेल्स की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके उपरांत 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने स्टेट हाउस में राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की। बैठक का विवरण साझा करते हुए प्रवक्ता जायसवाल ने एक्स पर लिखा, उपराष्ट्रपति ने उनके फलदायी और सफल कार्यकाल की कामना की।

ये भी पढ़े

आशिक के साथ रंगरलियां मनाती थी भाभी, देवर बाधा बना तो उतार दिया मौत के घाट

दोनों पक्षों ने भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और हिंद महासागर क्षेत्र और वैश्विक दक्षिण में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण की पुष्टि की। अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति ने स्टेट हाउस में सेशेल्स के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साझा विरासत, संस्कृति और मजबूत जन-जन संबंधों पर आधारित बहुआयामी भारत-सेशेल्स संबंधों पर चर्चा की।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More