रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में आपदा के दो महीनों बाद मिले सात शव

Untitled 16 copy 13

रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड़ में 28 अगस्त को आई आपदा के बाद लापता लोगों के शवों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो शव मिलने के बाद शनिवार को मलबे से पाँच और शव निकाले गए हैं, जिससे आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हालांकि, अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में बचाव दल पूरी मुस्तैदी से जुटा है। विगत माह रात्रि के समय आई इस भीषण आपदा ने छेनागाड़ कस्बे का लगभग सम्पूर्ण हिस्सा मलबे के ढेर में बदल दिया था। तब से ही लापता हुए नौ लोगों (पाँच स्थानीय और चार नेपाली मूल के) की खोजबीन जारी थी। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है।

ये भी पढ़े

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पिछले दो दिनों में सात शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा, “आपदा के बाद से ही लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। मौसम अनुकूल होते ही हमने बड़े बोल्डरों पर ब्लास्टिंग करके खोज कार्य को गति दी। शुक्रवार को दो और शनिवार को पाँच शव बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

बरामद किए गए शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। अब तक केवल एक शव की पहचान हो पाई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है ताकि उनकी शिनाख्त सुनिश्चित की जा सके। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया,कि  नौ लापता व्यक्तियों में से सात के अवशेष मिल चुके हैं। शेष दो लापता व्यक्तियों की खोज के लिए प्रशासन, पुलिस, SDRF, DDRF और स्थानीय विभागों की टीमें लगातार डटी हुई हैं। भौगोलिक परिस्थितियाँ अत्यंत कठिन हैं, लेकिन हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More