रायवाला में बनेगी गौशाला, निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया आशियाना

नया लुक ब्यूरो

ऋषिकेश। लगातार प्रयासों के बाद नगर निगम को निराश्रित पशुओं के लिए स्थायी ठिकाने की जगह मिल गई है। राजस्व विभाग ने निगम को ग्रामसभा रायवाला में 13 बीघा भूमि आवंटित कर दी है। इसी जमीन पर जल्द ही गोशाला, नंदीशाला और एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाएगी। नगर निगम कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान मेयर शंभू पासवान ने यह जानकारी दी। बताया कि निगम प्रशासन बीते लंबे समय से भूमि आवंटन के लिए प्रयासरत था। पहले राजस्व विभाग की ओर से भूमि आवंटन के बदले चार करोड़ रुपये की मांग की गई थी, लेकिन निगम के सीमित बजट को देखते हुए निःशुल्क भूमि देने का आग्रह किया गया था। अब राजस्व विभाग ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने गए होटल…डॉक्टर साहब की मौत

नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल ने बताया कि आवंटित भूमि पर सबसे पहले सुरक्षा दीवार के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद गोशाला, नंदीशाला और एबीसी सेंटर के निर्माण के लिए शासन से बजट स्वीकृति के लिए एस्टिमेट भेजा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले छह महीने मेंयह सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा पर निराश्रित पशुओं को चारापानी और सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि शहरवासियों को भी सड़कों पर घूमने वाले पशुओं से निजात मिलेगी। बैठक में सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े

धर्मान्तरण मामले में चार आरोपियों को भेजा जेल

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का बिजली बिल बकाया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और कुछ निजी औद्योगिक इकाइयों पर कुल 104.57 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल सार्वजनिक कर दिए हैं। यह आंकड़ा 2 मार्च 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। यूपीसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बकाएदारों की विस्तृत सूची अपलोड कर दी है, […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More