अल्लू अर्जुन ने की ‘कांतारा चैप्टर-1’ की तारीफ, लिखा खास पोस्ट

Untitled 8 copy 28

नई दिल्ली। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-एक’ की जमकर तारीफ की। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन पूरे कर चुकी है और अल्लू ने इसे देखकर अपना अनुभव शेयर किया। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

अल्लू ने पोस्ट में लिखा, कल रात ‘कांतारा चैप्टर-एक’ देखी। वाह, क्या फिल्म है। मैं इसे देखते हुए मंत्रमुग्ध था। लेखक, निर्देशक और अभिनेता के तौर पर वन मैन शो के लिए ऋषभ को बधाई। उन्होंने हर चीज में कुशलता हासिल की है। उन्होंने आगे निर्माता वी. किरणगंदुर और पूरी होम्बले फिल्म्स टीम की भी तारीफ की और लिखा, अनुभव शेयर करने के लिए शब्द कम पड़ गए। ढेर सारा प्यार और सम्मान। अल्लू के इस पोस्ट पर फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए उनका धन्यवाद किया।

बॉक्स ऑफिस का धमाल

‘कांतारा चैप्टर-एक’  का निर्माण होम्बले फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म दो अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई थी और सिर्फ 22 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 564 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ की प्रीक्वल है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही इस फिल्म और ऋषभ शेट्टी के काम की जमकर सराहना कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की तारीफ ने इस फिल्म की सफलता में चार चांद लगा दिए हैं और सोशल मीडिया पर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।(हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

ब्रेस्ट कैंसर
Entertainment

ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करा के इठलाई एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किए जख्म, सुनाई सर्वाइवल की दास्तां

 फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जो इंसान को अंदर तक झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है अभिनेत्री राजश्री देशपांडे की, जिन्होंने ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को न सिर्फ हराया, बल्कि अपने संघर्ष को ताकत बनाकर दुनिया के सामने एक नई मिसाल पेश की। राजश्री […]

Read More
भूत बंगला
Entertainment

भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय कुमार की वापसी

भूत बंगला : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए एक बार फिर अच्छे दिन लौटते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहे अक्षय ने अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से जोरदार वापसी की है। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ बनी इस फिल्म ने दर्शकों को हंसाने और […]

Read More
हाउसफुल’ शूटिंग
Entertainment

‘हाउसफुल’ शूटिंग के दौरान मलेरिया से पीड़ित थीं दीपिका, फिर भी निभाया प्रोफेशनलिज्म

हाउसफुल’ शूटिंग : बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार दिखती है, उसके पीछे उतनी ही मेहनत और संघर्ष छिपा होता है। हाल ही में एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया। फिल्म हाउसफुल की रिलीज के 16 साल पूरे होने पर लारा दत्ता ने शूटिंग से जुड़ा एक अनसुना राज […]

Read More