‘थामा’ की धमाकेदार ओपनिंग पर आयुष्मान खुराना ने किया खुशी का इजहार

Ayushmann Khurrana

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे भारतीय सिनेमा के ‘मास्टर ऑफ यूनिकनेस’ हैं। अपनी पहली दिवाली रिलीज़, दिनेश विज़न के प्रोडक्शन में बनी ‘थामा’ (मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स) के साथ आयुष्मान ने अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। फिल्म ने पहले ही दिन 24 करोड़ (नेट) की शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस शानदार शुरुआत के साथ आयुष्मान ने ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंजा’ जैसी ऑरिजिन स्टोरीज़ की ओपनिंग रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नींव और मजबूत हो गई है।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

आयुष्मान ने शेयर की अपनी खुशी

अपनी दिवाली डेब्यू फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर आयुष्मान खुराना ने कहा, मैं एक एंटरटेनर हूं, इसलिए लोगों को ‘थामा’ और मेरे परफॉर्मेंस को इतने प्यार से एंजॉय करते देखना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। जब दिनेश विज़न ने बताया कि ‘थामा’ दिवाली पर रिलीज़ होगी, मैं रोमांचित हो गया था। बचपन में मैं परिवार के साथ थिएटर में सुपरस्टार्स की फिल्में देखने जाता था और आज मैं अपने परिवार के साथ अपनी फिल्म देखने गया। यह अहसास अविश्वसनीय है।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

आयुष्मान ने कहा कि दिवाली रिलीज़ उनका एक लाइफटाइम ड्रीम था और ‘थामा’ के ज़रिए वह सपना साकार हुआ है। उन्होंने जोड़ा, यह मेरे और मेरे करियर के लिए बड़ी फिल्म है। मैंने हमेशा यूनिक और क्वर्की कहानियों को चुना है और अब उसी स्टाइल की फिल्म को दिवाली पर इतनी सफलता मिलना मेरे लिए एक आशीर्वाद है। यह मेरे हिंदी सिनेमा के सफर की एक बड़ी उपलब्धि है। मैं दिनेश विज़न का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का मौका दिया जिसका कोई रेफरेंस नहीं था, एक भारतीय ‘बेताल’। दर्शकों को इस किरदार के साथ जुड़ते देखना और थिएटर में उनकी खुशी महसूस करना मेरे लिए पागलपन भरा और खूबसूरत अनुभव है। दिवाली वीकेंड पर ‘थामा’ की शानदार ओपनिंग ने यह साबित कर दिया है कि आयुष्मान खुराना अब सिर्फ ‘कंटेंट स्टार’ नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार की श्रेणी में मजबूती से खड़े हैं।( हिन्दुस्थान समाचार )

Spread the love

Salman Khan Farmhouse Case
Entertainment

सलमान खान फार्महाउस विवाद में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पड़ोसी को लगाई फटकार”

Salman Khan Farmhouse Case : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े चर्चित फार्महाउस विवाद मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब चार साल पुराने इस विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए सलमान खान के पड़ोसी केतन कक्कड़ को फटकार लगाई है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि किसी भी […]

Spread the love
Read More
 model arrested drug case
Entertainment

11 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी में मॉडल Harsha Sunny गिरफ्तार

 model arrested drug case  : मुंबई एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से मुंबई पहुंची 28 वर्षीय मॉडल को कथित तौर पर हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े […]

Spread the love
Read More
Jacqueline Fernandez case
Entertainment

Jacqueline Fernandez 200 करोड़ केस में झटका, सुप्रीम कोर्ट जज ने सुनवाई से हटे

Jacqueline Fernandez case : जैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez एक बार फिर कानूनी विवादों के कारण चर्चा में हैं। 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें सुनवाई कर रहे एक जज ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है। […]

Spread the love
Read More