बहराइच : लोग दीपावली पर्व पर मना रहे थे खुशी और दंपति ने कर ली खुदकुशी

Untitled 5 copy 24
  • घरेलू कलह के चलते उठाया कदम, चारों ओर मातम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बहराइच जिले में जब लोग दीपावली पर्व की खुशी में सराबोर होकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे तभी नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी दंपति ने खुदकुशी कर सारी खुशी खलल में डाल दिया। दीपावली पर्व के दिन मामूली कहासुनी के चलते पति-पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि सोमवार को दीपावली के दिन पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद नाराज रेखा ने दोपहर करीब दो बजे घर के छज्जे में फंदे से लटककर जान दे दी।

ये भी पढ़े

पुरानी रंजिश या जिस्म की दहकती आगः भाभी ने इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट काटा

सूचना पर मृतका के पिता संतराम और भाई माधव देर शाम मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने मृतका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, लेकिन लोगों ने मामले को शांत करा दिया। मंगलवार सुबह जब रेखा के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी, तभी मुकेश ने भी घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक दंपत्ति के चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दंपत्ति के बड़े बेटे सौरभ ने बताया कि मम्मी-पापा के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद मम्मी ने फांसी लगा ली।

देर रात नाना और मामा ने घर पहुंचकर पापा के साथ मारपीट की थी। आज सुबह पापा ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी नवाबगंज ने बताया कि महिला का परिजनों ने सुबह अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More