सोमवार की शाम कोल्हुई चौराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

Untitled 1 copy
  • महिला के हंगामे से घंटों ठप रहा यातायात, पुलिस के छूटे पसीने

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुई चौराहे पर सोमवार शाम छह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने बीच चौराहे पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण पूरे इलाके में भारी भीड़ जुट गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति को संभालने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक चौराहे के बीच पहुंची और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इस दौरान वह राहगीरों से उलझती रही, किसी की कॉलर पकड़ ली तो किसी के सामने सड़क पर लेट गई। इतना ही नहीं, महिला ने कई वाहनों को रोकने की कोशिश की और एक चार पहिया वाहन के बोनट पर चढ़कर उसकी छत पर खड़ी होकर जोर-जोर से नारेबाजी करने लगी।

महिला के इस अप्रत्याशित व्यवहार से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत कराने का प्रयास करती रही, लेकिन वह लगातार पुलिसकर्मियों से उक्त महिला उलझती रही। स्थिति बिगड़ती देख महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। थाना प्रभारी के मौके पर पहुंचने के बाद महिला वहां से भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और काबू में कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे चौराहे से हटाकर अपने साथ ले गई, तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक संबंधित महिला मोहनापुर क्षेत्र के आसपास की रहने वाली बताई जा रही है। चर्चा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते वह घर से निकलकर कोल्हुई चौराहे तक पहुंच गई और हंगामा करने लगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

2 thoughts on “सोमवार की शाम कोल्हुई चौराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

नगराम में गांजा तस्करी गिरोह का राजफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

12.750 किलो गांजा, तीन मोबाइल, सोने की चेन और कार बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशनदेशनुसार मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More