चिनहट: दो लोगों की लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत

Untitled 9 copy 20
  • कमता क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के कमता के पास सोमवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की सिर में चोट लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है।

ये भी पढ़े

सुशांत गोल्फ सिटी: पार्टी के दौरान गेस्ट हाउस में युवक की हत्या

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सोमवार देर शाम डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति कमता क्षेत्र स्थित सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर चिनहट और चौकी प्रभारी कमता नवनीत मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की छानबीन की गई तो मृतक की पहचान उन्नाव जिले माखी थाना क्षेत्र स्थित लोटापुर गांव निवासी 41 वर्षीय सुनील दीक्षित के रूप में हुई और वह कमता क्षेत्र में रहने वाले रामदुलारे के मकान में किराए पर रहता था।

ये भी पढ़े

बड़ा हादसाः मुंबई की एक इमारत में लगी भीषण आग, चार की मौत, 10 घायल

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो एक युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दे रहा था। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और कमता के शिव मंदिर के पास रहने वाले 26 वर्षीय साजन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि साजन कुमार और मृतक सुनील दीक्षित शराब पीने के बाद दोनों के बीच गाली-गलौज हुई तभी साजन ने धक्का दे दिया। धक्का लगते सुनील गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगते ही सुनील लहुलुहान हो गया। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक आरोपी साजन कुमार को हिरासत में ले लिया गया और घरवालों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

नहीं रहे ‘अंग्रेजों’ के जमाने के जेलर

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More