यूपी में बड़ा हादसा छह बच्चियां गंगा में डूबी

Untitled 2 copy 36
  • गाजीपुर के रमजनपुर में सवेरे साढ़े बजे हुई घटना
  • मल्लाहों ने जान पर खेलकर तीन को बचाया
  • दो बच्चियों के शव मिले, एक की तलाश जारी
  • गाजीपुर के रमजनपुर में सवेरे साढ़े बजे हुई घटना

नया लुक संवाददाता

गाजीपुर । खुशियों के त्योहार दीवाली पर गाजीपुर के कांडा में उस वक्त सनसनी फैल गयी 8 बच्चियां गंगा नदी में डूब गयीं। गंगा के तेज बहाव के बीच मौजूद मल्लाहों ने जान पर खेलते हुए तीन बच्चियो को तो बचा लिया पर तीन बच्चियां गंगा में डूब गयी। खबर फैलते ही पूरे इलाके मे सनसनी फैल गयी। मल्लाहों की काफी मेहनत के बाद दो बच्चियों का शव तो नदी से निकाल लिया गया पर एक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है। मल्लाहों और गोताखोरों की टीम बच्ची की तलाश में लगी हुयी है।

ये भी पढ़े

बाल-बाल बचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

घटना गाजीपुर जिले के रमजनपुर गांव की है। यहां की रहने वाली आठ बच्चियां सवेरे करीब साढ़े छह बजे गंगा नदी में बालू वगैरह निकालने गईं थी। इसी बीच अचानक इनमें से छह बच्चियां डूबने लगी। मौके पर शोर मचता देख वहां मौजूद मल्लाहों ने जान की बाजी लगाकर बच्चियों को बचाना शुरू किया। मल्लाह बलिराम चौधरी ने बताया कि सभी बच्चियां नहाने आई थीं. उन्हें बचाने की कोशिश की गई और तीन को बचा भी लिया, लेकिन तीन बच्चियां लहरों के साथ ही ओझल हो गईं। घटना की खबर फैलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है। मौते पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुला लिए और बच्चियों की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़े

झगड़े में युवक की मौत को दलित एंगिल देने में जुटे राहुल-अखिलेश

इनमें से दो बच्चियों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है और एक बच्ची की तलाश में पुलिस और गोताखोरों की टीम लगी है। घटना के बाद घाट पर मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी करंडा जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी बच्चियां पास के गांव रमजनपुर की रहने वाली हैं। इनकी बच्चियों की पहचान पूनम यादव (19), रोली (16) और खुशी (12) के रूप में हुई है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Purnima Vrat
homeslider Religion

पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व

Purnima Vrat: पूर्णिमा का व्रत हिंदू धर्म में रखा जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण उपवास है, जो प्रत्येक हिंदू चंद्र मास के शुक्ल पक्ष के 15वें दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है। इस दिन चंद्रमा आकाश में अपनी सभी 16 कलाओं के साथ पूर्ण रूप में दिखाई देता है। यह व्रत […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More