धनतेरस पर्व पर राजधानी की चरमराई यातायात व्यवस्था

Untitled 20 copy 5
  • पटरी दुकानदारों में सड़क घेरने की होड़, बेतरतीब खड़े हो रहे वाहन

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाजारों में धनतेरस पर्व की रौनक है। लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। ऐसे में इंतजाम बौने साबित हो रहे हैं। जाम की समस्या बढ़ गई है। जिम्मेदारों की लापरवाही से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। तो वहीं टेंपो और ई-रिक्शा भी सड़कों पर बेतरतीब खड़े हो रहे हैं। इससे बाजार तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। शनिवार को राजधानी लखनऊ के करीब सभी क्षेत्रों का यही हाल देखने को मिल रहा है।

शहर की प्रमुख बाजारों अमीनाबाद, चौक, महानगर, पालीटेक्निक, गाजीपुर क्षेत्र के भूतनाथ मार्केट, गोमतीनगर के पत्रकारपुरम, मुंशी पुलिया, बंथरा, सरोजनीनगर, आलमबाग, हजरतगंज, गोसाईगंज, कैसरबाग, ठाकुरगंज के अलावा कमिश्नरेट के करीब सभी जोन में जाम को लेकर यातायात व्यवस्था फिलहाल पूरी तरह से चरमराई हुई दिखाई दे रही है। वैसे पुलिस के आलाधिकारी जाम से निजात पाने के लिए त्योहार से पहले कई तरह की योजनाएं बनाई, लेकिन शनिवार को जगह-जगह हुए भीषण जाम ने ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More