अब बैंगनी आलू भी!

Untitled 18 copy 7
  • मुनाफे में नंबर-1, खाने के भी कई फायदे

नया लुक संवाददाता

मेरठ। क्या रंगीन आलू हो सकता है? इस सवाल पर आपको हैरानी हो सकती है और हंसी भी आ सकती है। अब हैरान होने की बारी आपकी है क्योंकि अब ऐसा होने वाला है। जी हाँ, अब बैंगनी आलू की खेती होगी और यह कई राज्यों में उपलब्ध होगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR ) और राष्ट्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) मेरठ ने मिलकर इस पर शोध किया है। इसके बाद बैंगनी आलू कुफरी जामुनिया और कुफरी नीलकंठ किस्में किसानों के लिए तैयार की हैं। ये किस्में 75 से 100 दिनों में पक जाती हैं और इनकी मांग चिप्स बनाने वाली कंपनियों में बढ़ रही है।

मेरठ के इस संस्थान में आलू की 76 वैराइटी तैयार की गयी हैं। संस्थान के प्रमुख का कहना है कि आने वाले दिनों में आलू की तीन-चार वैराइटीज और तैयार की जा रही है। हर आलू की अपनी खासियत है आमतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को गन्ना बेल्ट के तौर पर जाना जाता है, लेकिन अब आलू की खेती की बहार वेस्ट यूपी में भी देखने को मिल रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर किसान गन्ने के साथ-साथ आलू की भी खेती करें तो उनकी आय कई गुना बढ़ सकती है।

अटेंडेंट ने की नर्स से छेड़खानी फिर क्या हुआ….

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम,मेरठ के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार इन प्रजातियों में अब नई प्रजाति कुफरी चिपसोना-5 भी शामिल हो गई है। इस प्रजाति का उत्पादन भी अच्छा है और इस प्रजाति के आलू का स्वाद भी लजीज है।  साथ ही चिप्स बनाने में भी यह प्रजाति सबसे अच्छी मानी जा रही है। आलू की इस प्रजाति से किसानों की आय बढ़ेगी और लोगों को बेहतर स्वाद वाला आलू मिल सकेगा।

धनतेरस के दिन 54 साल के बाद खुला बांके बिहारी का ‘खजाना’

आलू की ये प्रजाति 90 से 100 दिन में तैयार होने वाली है. उच्च उपज वाली आलू की किस्म है, जो चिप्स बनाने के लिए उपयुक्त है। इस आलू का उत्पादन 300 से 3350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर में होता है। उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड़ के किसानों के लिए यह प्रजाति तैयार की गई है।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More