दीपावली किस दिन है जानें सही तारीख

Untitled 2 copy 34

अयोध्या। दीपावली का पवित्र पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दीपावली की तारीख को लेकर कुछ लोगों को थोड़ा कन्फ्यूजन है। कुछ लोग कह रहे हैं कि दीपावली 20 अक्टूबर को है तो कुछ का कहना है 21 अक्टूबर को। दीपावली का त्योहार इसलिए खास है, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ 14 साल के वनवास के बाद अपने राज्य अयोध्या लौटे थे। अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत में पूरे नगर को दीपों से सजाया था, तभी से दीपावली और त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है।

ये भी पढ़े

धनतेरसः अद्भुत संयोग, लक्ष्मी होंगी मेहरबान, करें ये उपाय

बताया गया है कि इस बार अमावस्या 20 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर की सुबह तक रहेगी। चूंकि दीपावली रात्रि का त्योहार है, इसलिए इसे 20 अक्टूबर की शाम को ही मनाया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 बजे से लेकर शाम 8:08 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़े

दूर होगी शादी की टेंशन…ये राशि वाले जरूर पढ़े

कुछ विवाद इस बात को लेकर है कि अमावस्या की तारीख कैसे तय की जाए, क्योंकि दो पंचांग प्रणाली हैं एक प्राचीन पद्धति और दूसरी आधुनिक पद्धति। इसी वजह से लोगों के बीच भ्रम होता है। इसी को लेकर IANS ने धार्मिक गुरु और मठाधीश से बातचीत की ताकि आगे आने वाले त्योहारों में कोई भ्रम न रहे और सबके लिए एक निश्चित तिथि तय हो।

ये भी पढ़े

शादी बनी खेल, यहां सभी नियम कानून फेल: अब दो सगी बहनों ने की पतियों की अदला बदली

अयोध्या के महंत और ज्योतिष के जानकार विष्णुदास जी महाराज ने बताया है कि दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। उनके अनुसार, 20 अक्टूबर को दोपहर 2:32 बजे अमावस्या शुरू होगी और यह अमावस्या 21 अक्टूबर के दिन खत्म हो जाएगी। इसलिए दीपावली भी 20 अक्टूबर की शाम को ही होगी। इस तरह, सभी लोग 20 अक्टूबर की शाम को दीप जलाकर, पूजा अर्चना करके और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर दीपावली का त्योहार खुशी-खुशी मनाएंगे। दीपावली का मतलब सिर्फ रोशनी ही नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की जीत भी है। इसलिए इस दिन सभी घरों में दीप जलाकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल बदलेगी आपका दिन! धन व करियर और प्यार में क्या है खास?

Today’s Horoscope मेष : शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा। वृष : साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि […]

Spread the love
Read More
 Haridwar molestation case
Crime News homeslider

हरिद्वार में छेड़छाड़ करने वाले हरियाणा के टूरिस्टों की धुनाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल  Haridwar molestation case : हरिद्वार में मंगलवार देर रात  बड़ा बवाल हो गया। एक स्थानीय युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने हरियाणा से आए पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More
Ayodhya Ram Mandir CEO
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए मची होड़

पूर्व IPS समेत 1000 से ज्यादा के आवेदन मिले, इनमें रिटायर्ड नौकरशाह और सैन्य अफसर भी Ayodhya Ram Mandir CEO : अयोध्या के राम मंदिर का पहला सीईओ बनने के लिए होड़ सी दिख रही है। तीन सदस्यीय समिति की ओर से आवेदन के लिए जारी ई-मेल आईडी पर मंगलवार देर रात तक एक हजार […]

Spread the love
Read More