नौतनवां के बचपन स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक बच्चों ने मनाया दीपावली पर्व

Untitled 14 copy 9
  • इस तरह के आयोजनों से बच्चों में न केवल हमारी संस्कृति और सभ्यता,
  • बल्कि नैतिक मूल्यों का होता है विकास : अंजली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। बचपन स्कूल, नौतनवां में दीपावली पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक वातावरण में मनाया गया। इस आयोजन में समस्त विद्यालय परिवार सहित सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। दीपावली के इस पावन अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को त्योहार का महत्व समझाया गया और उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित व प्रकाशमयी दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की आराधना व पूजन से हुई। बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से अपनी कक्षाओं की सफाई की और अपनी चीजों को सहेज कर रखने की कला सीखी। इसके साथ ही उन्होंने अपने शिक्षकों की सहायता से दीपावली से जुड़े क्राफ्ट वर्क बनाए, जिससे उनमें रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हुई।

बच्चों को दीपावली का पौराणिक महत्व एक कहानी के माध्यम से बताया गया, जिससे वे अपने सांस्कृतिक मूल्यों को समझ सकें। साथ ही, उन्हें इको-फ्रेंडली दिवाली के महत्व को समझाते हुए पटाखों से दूर रहने और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। बच्चों ने स्लोगन लिखकर प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। विभिन्न संदेशों के माध्यम से बच्चों ने सभी को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने की प्रेरणा दी।

बाद में सभी ने मिलकर मिठाइयाँ बांटी और आपस में दिवाली की शुभकामनाएँ दीं। बच्चों को इस अवसर पर बड़ों का सम्मान करना, छोटों को प्रेम देना, एक-दूसरे की मदद करना, चीजों को साझा करना, और सामाजिक सहयोग जैसे नैतिक मूल्यों के बारे में भी बताया गया। स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि, “इस तरह के आयोजनों से बच्चे न केवल हमारी संस्कृति और सभ्यता को समझते हैं, बल्कि वे अपने नैतिक मूल्यों को भी विकसित करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से उनमें टीम वर्क, सहयोग और एक अच्छे इंसान बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सीख मिलती है।

इस आयोजन में बच्चों में तेजस्विनी, श्रेया, सूर्यांश, इशविका, गुरलीन, अद्विका, रियान, सामर्थ, प्रियांश, चित्रा, इशिका, सानवी, आशुतोष, ऐशनी, आयुष, तृषा, प्रिशा, प्रशांत, वेदिका, विश्रुत आदि शामिल थे। वहीं शिक्षकों में मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, मनिता, प्रियंका, ईशा, अंजली, प्रीती, अंशिका, इशिता, श्रद्धा और रिंकल ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन सभी को “इको-फ्रेंडली, सेफ, स्वीट और बचपन वाली दिवाली” मनाने के संदेश के साथ किया गया।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More