अमित शाह बोले, बिहार में CM पर फैसला चुनावों बाद, कमजोर पड़े ‘बड़े भाई’!

Untitled 7 copy 20
  • जदयू में सुनाई पड़ रहे हैं असंतोष के स्वर, विपक्ष भी सक्रिय
  • नाराज नेताओं ने कहा, दिल्ली से बांटे गए बिहार के टिकट

नया लुक ब्यूरो

पटना। बिहार एनडीए में जैसा दिखाया जा रहा है वैसा चल नहीं रह है। गठबंधन में इस बार नीतीश कुमार बड़े भाई की भूमिका में नहीं है। स्थिति यहां तक आ गयी है कि चुनाव में CM फेस का फैसला भी बीजेपी ले रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करने के से पहले ही साफ कर दिया कि एनडीए में जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा,, इसका फैसला चुनाव के बाद विधायक दल करेगा। मुख्यमंत्री आवास में दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुयी। चुनाव में एनडीए जीतेगा या महागठबंधन भारी पड़ेगा यह फैसला तो बाद में होगा पर अगर-मगर की स्थिति में नीतीश का पलड़ा बड़े भाई जैसा तो कतई नहीं लग रहा है। हालात भांपते हुए विपक्ष ने बड़े नेताओं ने भी यह कहना शुरू कर दिया कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और भ्रमित दिखाई पड़ते हैं।

ये भी पढ़े

धनतेरस से पहले ही सोना और चांदी हुआ सस्ता

बिहार के सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो इन सब बातों का असर पार्टी में भी पड़ने लगा है और इसकी गूँज जेडीयू के दफ़्तर में भी सुनी जा सकती है। टिकट बँटवारे और सीटों के आवंटन को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे जेडीयू के कुछ कार्यकर्ता पार्टी ऑफ़िस के भीतर ही खुलकर कहने लगे हैं कि नीतीश कुमार की सेहत प्रभावित हुई है और टिकट वितरण इसका असर साफ नजर आता है। उनके मुताबिक़ नीतीश जब वो कुछ ठीक होते हैं तो पार्टी में चीज़ें पटरी पर आने लगती हैं लेकिन जैसे ही स्वास्थ्य बिगड़ता है, पार्टी में उनकी पकड़ भी कमजोर पड़ने लगती है।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष का नतीजा ही है कि लोग पार्टी के कार्यकर्ता तक कहने लगे हैं कि पार्टी के कुछ नेता अपनी मनमानी करते हैं और ऐसा पार्टी की सेहत के लिए ठीक नहीं है। कहा तो ये भी जा रहा है कि जदयू में टिकट वितरण जैसे फैसले भबी नीतीश नहीं बल्कि कोई और ले रहा है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,   ही बड़े फैसले ले रहे हैं। हालांकि बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी , एमएलसी ललन सर्राफ़ और विधायक संजय गांधी भी मत्वपूर्ण भूमिका में हैं। कहा तो ये जा रहा है कि ये सब नीतीश कुमार के क़रीबी लोग हैं और यही लोग सारी चीज़ें तय कर रहे है पर उपजे असंतोष और नाराजगी के सुर कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। इस बारे में बिहार के वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी का कहना है कि नीतीश कुमार की सेहत ठीक होती तो जदयू के टिकट दिल्ली में तय नहीं होते और टिकट और सीटों से जुड़े निर्णय की ज़िम्मेदारी किसी और को नहीं सौंपी गई होती।

ये भी पढ़े

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

हालांकि कई कार्यकर्ता इन बातों को कोरी अफ़वाह बताते हैं और कहते हैं कि नीतीश कुमार बिल्कुल फ़िट हैं और गठबंधन में सीटों के बँटवारे से लेकर टिकट देने तक सारे फ़ैसले वही कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का कहना है कि ये सारी बातें शुद्ध रूप से विपक्ष के एजेंडे को बढ़ाने जैसा है क्योंकि सबको पता है कि बिहार चुनाव के क्या परिणाम आएंगे।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More