भारत ने ग्लोबल साउथ के कई देशों को भेजी मदद

Untitled 7 copy 17

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत ग्लोबल साउथ के जरूरतमंद देशों और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए एक बार फिर कई देशों की मदद के लिए आगे आया है। भारत ने हाल ही में हुई एक घटना के बाद विकिरण जोखिम को कम करने में मदद के लिए आवश्यक दवाओं की एक खेप इंडोनेशिया को सौंपी है। इसके अलावा जाम्बिया में महिलाओं के उत्थान के लिए 500 सिलाई और 100 कढ़ाई मशीनें दान कीं गई हैं, जबकि सिएरा लियोन को उपहार स्वरूप स्वास्थ्य सामग्री और कोटे-डी-आइवर को 50 स्वदेश निर्मित वाणिज्यिक वाहनों की खेप भेजी गई है।

ये भी पढ़े

कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया जोर का झटका

इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा इंडोनेशिया को महत्वपूर्ण प्रशियन ब्लू कैप्सूल का उपहार। इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुरोध पर जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय विदेश मंत्रालय के माध्यम से सीजियम-137 (सीएस-137) संदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए प्रशियन ब्लू के तत्काल आवश्यक कैप्सूल शीघ्रता से उपलब्ध कराए। राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों को ये दवाएं सौंपीं। प्रशियन ब्लू कैप्सूल का उपहार संभावित परमाणु या रेडियोलॉजिकल आपात स्थितियों, विशेष रूप से सीजियम-137 से संबंधित संदूषण के लिए इंडोनेशिया के शमन प्रयासों में सहायक होगा।

जाम्बिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा भारत ने जाम्बिया को 500 सिलाई और 100 कढ़ाई मशीनें दान कीं। प्रथम महिला मुतिंता हिचिलेमा ने इन्हें स्वीकार किया और इस उदार कार्य के लिए भारत सरकार और वहां की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इससे जाम्बिया की आम महिलाओं का जीवन सशक्त और उन्नत होगा।

ये भी पढ़े

किस हाथ में कलावा बांधना होता है शुभ

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया एकजुटता और दक्षिण-दक्षिण सहयोग का एक संकेत। भारत ने मुंद्रा बंदरगाह से सिएरा लियोन के लिए 15 हेमो-डायलिसिस मशीनों, पोर्टेबल आरओ इकाइयों और उपभोग्य सामग्रियों की किटों की एक खेप भेजी है। यह मानवीय सहायता सिएरा लियोन में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इसके साथ ही भारत ने कोटे-डी-आइवर को 50 स्वदेश निर्मित टाटा वाणिज्यिक वाहनों की डिलीवरी सौंपी हैं, जिससे इस देश की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More