पीजी डाक्टरों के अर्धनग्न डांस और हुड़दंग मामले मे प्रबंधन ने की कारवाई

Untitled 8 copy 17

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रात्रि के समय पीजी डॉक्टरों द्वारा अर्द्धनग्न होकर तेज साउंड मे डांस और डाक्टर तथा पुलिस से भिड़ने के मामले मे कॉलेज प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि जिस पीजी डॉक्टर के कमरे में यह पार्टी हुई उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़े

पेट दर्द का उपचार कराने पहुंची किशोरी निकली गर्भवती

इसके अलावा हॉस्टल वार्डन की पहचान के आधार पर अन्य दोषी छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। गार्ड कमांडर को पद से हटा दिया गया है। गेट पर एंट्री को लेकर नियमों का उल्लंघन और बिना वरिष्ठ अफसरों की अनुमति पुलिस को ऊपर ले जाने पर सुरक्षा गार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। एक व्यक्ति के खिलाफ भी FRI के निर्देश दिये गए हैं जिसने न्यूरो सर्जन का कॉलर पकड़कर धमकाया था। इससे पहले सोमवार को डीएमएस डॉ. एन.एस. बिष्ट के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था, जिसमें वार्डन डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अभय कुमार, डॉ. डी.पी. तिवारी और डॉ. विजय भंडारी शामिल थे। समिति ने मामले की विस्तृत जांच कर संस्तुतियां दी थीं, जिनके आधार पर प्रबंधन ने कार्रवाई की।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हॉस्टल परिसर में अनुशासन और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि भविष्य में ऐसे किसी भी मामले की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को और सख्त किया जाएगा। हॉस्टल में नियमित गश्त, वार्डन और सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया है, ताकि छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी बनी रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन की किरकिरी हो रही थी। वायरल हुए वीडियो के बाद छात्रों और आम जनता में भी मामले को लेकर चर्चा हुई।

Spread the love

Business homeslider

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह […]

Spread the love
Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More