ऑनलाइन गेम खेलना मासूम बच्चे के लिए बना घातक, चली गई जान

Untitled 33 copy
  • मासूमों को हिंसक बना रही मोबाइल गेमिंग की लत
  • पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश व प्रदेश मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग की लत ने मासूम बच्चों के खतरा बनता जा रहा है। इंदिरा नगर क्षेत्र में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब मोबाइल फोन पर गेम खेलते-खेलते एक 13 वर्षीय गश खाकर गिर पड़ा। यह माजरा देख घरवालों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बुधवार को इंदिरा नगर इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मोबाइल गेमिंग की लत बच्चों और किशोरों को हिंसक और अवसादग्रस्त बना रही है।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

आए दिन इस तरह के मामले सामने आने के बावजूद भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। हालांकि इस बाबत पुलिस अफसर अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय मासूम बच्चा बुधवार को अचानक बेहोश हो गया। घर में मौजूद बच्चे को बेहोश होता देख आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

बताया जा रहा है मासूम घर में मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था कि इसी दौरान अचानक वह गश खाकर गिर पड़ा। यह माजरा देख घरवाले अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में ही एक मां ने गेम खेलने के लिए मना किया तो वह मां के लिए काल बन गया और पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से मां की गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं एक मासूम बच्चे ने गेम खेलते-खेलते पिता की गाड़ी कमाई हारने के बाद खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़े

अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More