27 नवंबर को गोंडा पहुंचेंगे योगी, छात्रों को बांटेंगे टैबलेट

Lucknow

Gonda: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को गोंडा जिले के दौरे पर पहुंच सकते हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बेलसर ब्लॉक की न्याय पंचायत माधवपुर के ग्राम पंचायत ठड़क्कीपट्टी में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही अधिकारियों की आवाजाही शुरू हो गई। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जमीन के सीमांकन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे की खास बात यह होगी कि वह कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखी जा रही है। प्रशासन का पूरा अमला कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटा है।

गांव पहुंचे प्रशासन के बड़े अधिकारी

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार सुबह ADM प्रमोद झा, CRO रिंकी जायसवाल, SDM सदर जितेंद्र वर्मा और SDM तरबगंज सविता शुक्ला सहित कई अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान राजस्व विभाग के कानूनगो और लेखपालों को जमीन का सीमांकन कर आवश्यक स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने स्थल की उपलब्धता, लोगों के आने-जाने और अन्य जरूरी इंतजामों का भी जायजा लिया।

किसानों की जमीन को नुकसान न पहुंचाने के निर्देश

कार्यक्रम की तैयारियों के बीच प्रशासन ने किसानों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही है। SDM तरबगंज सविता शुक्ला ने राजस्व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन के सीमांकन और अन्य व्यवस्थाओं के दौरान किसानों के खेतों और मेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी वजह से खेत की मेड़ टूटती है या जमीन को नुकसान होता है तो कार्यक्रम के बाद उसे पहले की स्थिति में ठीक कराया जाए। इससे किसानों को भविष्य में खेतों की सीमा को लेकर किसी तरह की परेशानी या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेंगे टैबलेट

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करने की योजना है। इसे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने में जुटे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।

मेधावी छात्रों को 3 साल की निशुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ मिलेंगे टैबलेट

पहले भी प्रस्तावित था गोंडा दौरा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इससे पहले भी गोंडा के जयप्रभाग्राम में आयोजित कथा कार्यक्रम में पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। हालांकि, उसी दिन उनकी मां के निधन की सूचना मिलने के बाद दौरा रद्द करना पड़ा था। उस समय मुख्यमंत्री गोरखपुर से लखनऊ और फिर अपने पैतृक गांव पंचूर चले गए थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

16 वस्तुओं के लेन-देन से बचें

धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, छलका दर्द

पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल का गठबंधन घोषित

एक पारी में 19 छक्के! प्रियांश आर्या बने भारत के नए सिक्सर किंग

 

 

 

Lucknow Religion Uttar Pradesh

सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री आवास से पड़ी वीर बाल दिवस की नींव, आज पूरा देश कर रहा चार साहिबजादों को नमन बोले- सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा रहेगी तो दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर सकेगी सच्ची आध्यात्मिकता पलायन नहीं, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध निर्भीक खड़े होना सिखाती है: मुख्यमंत्री सिख समाज ने […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

16 वस्तुओं के लेन-देन से बचें

नहीं तो रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी, बिगड़ सकते हैं ग्रह Lucknow: भारतीय परंपरा में दैनिक जीवन से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनमें कुछ वस्तुओं का दूसरों को देना या उनसे लेना शुभ नहीं माना जाता। बुजुर्गों का मानना है कि घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें केवल जरूरत का सामान नहीं, […]

Read More
Punjab Elections 2027
homeslider Politics Uttar Pradesh

पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल का गठबंधन घोषित

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने एक बार फिर साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरुपर्व के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों दलों के गठबंधन का आधिकारिक ऐलान किया। इस घोषणा के साथ […]

Read More