सोनौली में अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद

Untitled 30 copy 1
  • नौतनवां SDM  और CO ने की छापेमारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में नौतनवां के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवीन कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित पटाखे बरामद किए गए। छापेमारी में पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि कस्बे में कई स्थानों पर भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। एसडीएम को भी लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार अवैध रूप से पटाखे छिपाकर बेच रहे हैं और इनकी तस्करी नेपाल भी की जा रही है।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आज दोपहर एसएसबी रोड स्थित एक कटरे में छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां पटाखों का बड़ा भंडारण मिला, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। जिन दुकानदारों ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया था, वे अब कार्रवाई से बचने के लिए पटाखों को इधर-उधर करने में लगे हुए हैं। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं और संबंधित दुकानदारों पर आवश्यक अधिनियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े

अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

Spread the love

आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More
Purvanchal

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More