सुल्तानपुर में बारूद जैसा धमाका! मकान खंडहर में बदला, 12 घायल

Untitled 10 copy 13

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव मियागंज गांव में बुधवार सुबह 5.00 बजे तेज धमाके से हड़कंप मच गया। एक पक्का मकान पलभर में खंडहर में तब्दील हो गया, जबकि बगल के तीन मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों तक सुनाई दी। मलबे में दबने से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का दिवाली धमाका: 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया, जहां से तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है। मौके पर बारूद की तेज गंध और सुतली बम जैसी वस्तुएं मिलने से विस्फोट का शक और गहरा गया है।

ये भी पढ़े

हे भगवान! एक और किशोरी हुई गर्भवती, जानकर रह जाएंगे भौचक्के

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय निवासी उदयराज के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब मैं टहलने निकला, तभी नजीर अहमद के मकान से तेज धमाका हुआ। आग की लपटें उठीं और पूरा मकान गिर पड़ा। चारों ओर धुआं और चीख-पुकार मच गई।” घायलों में नजीर अहमद, पत्नी जमातुल निशा, बेटे मो. अनीस, नूर मोहम्मद, शाहिल, सोहेल, पुत्रियां सानिया, खुशी और बहू सहाना शामिल हैं। विस्फोट की चपेट में आए अब्दुल हमीद, गुड्डू वर्मा और लक्ष्मी प्रसाद के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि धमाके लगातार होते रहे, दीवारें दरक गईं और छत गिरने से भारी नुकसान हुआ।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More