प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गए परिजन, जानें कहां का है मामला

  • परिवार ने लगाया प्यार पर पहरा तो सभी बंधन तोड़ एक हुआ ये प्रेमी जोड़ा

आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी कर लेने का दावा किया है। प्रेमिका के परिजनों से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने रौनापार पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

प्रेमिका चंदा 19 पुत्री रूदल राम का कहना है कि वह मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पनइल गांव की निवासी है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में अपनी ननिहाल में रह रही थी। इसी दौरान उसे हसनपुर गांव के ही गोविंद कुमार पुत्र मोहन राम से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग एक साल से चल रहा था।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

चंदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते एक अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपनी मर्जी से एक मंदिर में शादी कर ली। चंदा के अनुसार, यह शादी उसके मायके वालों को नागवार गुजरी है। उसके पिता रूदल, माता फूलमती और मामा सूबेदार उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस धमकी से डरे सहमे जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

वही जानकारी के अनुसार मायके पक्ष के तरफ से भी प्रेमी के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की गई है। इस संबंध में रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

दामाद संग सेट हुई सास, बेटी की करवा दी हत्या, ख़बर पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More