रिकार्ड तोड़ती ठंड, कश्मीर,उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी,मैदानी इलाकों में गिरा पारा

12
  • उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश,राजस्थान समेत कई राज्यों में दीवाली से पहले सर्दी का अहसास

आशीष द्विवेदी

नयी दिल्ली। इस बार कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम बहुत सर्द रहेगा। इन दिनों समय से पहले ही सिक्किम, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर पूरे उच्च हिमालय पर सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई है। बर्फ का क्षेत्रफल यानि कैचमेंट एरिया भी बढ़ रहा है। यही कारण हैं कि इस बार मध्य और निम्न हिमालयी क्षेत्रों व मैदानों में अक्टूबर से ही पारा गिरने लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार ऊपरी हिमालय का 86 फीसदी हिस्सा समय से दो महीने पहले ही बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। इस वजह से ताजा बर्फ फिलहाल पिघल नहीं रही है जो एक यह अच्छा संकेत है। माना जा रहा है कि दिसंबर में ला नीना सक्रिय हो रहा है और इस कारण मौसम काफी ठंडा होने रहेगा।

इन कारणों के कारक हिमालयी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी समय से पहले ही ठंड पढ़ने लगी है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी इस बार सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। सोमवार की रात राजधानी लखनऊ का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। माना जा रहा है कि सर्दी की यही चाल रही तो दीवाली तक सवेरे और रात को स्वेटर पहनने की जरुरत पड़ सकती है। कमोवेश ऐसी ही स्थिति दूसरे राज्यों की भी रही।

उत्तराखंड में सर्द हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली और मुनस्यारी सहित उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है। अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने की संभावना है जिससे ठंड बढ़ सकती है। उत्तराखंड में सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छा रहे हैं और हवा चल रही है।

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

हवाएं चलने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में भी गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। देहरादून में पिछले कुछ दिनों से बादल भी मंडरा रहे हैं जिस कारण रात के तापमान में फर्क पड़ने लगा है। देहरादून का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हिमाचल प्रदेश में भी अक्टूबर सर्द होने लगा है। कुल्लू और मंडी जिलों तथा लाहौल-स्पीति जिले के विभिन्न हिस्सों में ताजा बर्फबारी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर जारी है।

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

ऐसे ही कश्मीर घाटी में भी समय से सर्दी आ गयी है। पिछले दिनों हुयी बर्फबारी ने तापमान और गिरा दिया है। पर्यटक और कारोबारी खुश हैं शिकारा एसोसिएशन के लोगो का कहना है कि मौसम के बदलने से हमारी उम्मीदें फिर से जीवंत हो गई हैं। वे कहते हैं कि ऊपरी इलाकों में हुयी बर्फबारी पर्यटकों को आर्कषित करेगी।

वहीं मध्य प्रदेश में भी सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। भोपाल में न्यूनतम तामपान 15.8°C रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.6°C कम है। भोपाल में यह तापमान पिछले 26 साल में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में तीसरी बार इतना कम रिकॉर्ड हुआ है। राजस्थान में दिन और रात के तापमान में कापी अंतर नजर आने लगा है। सीकर में रात का तापमान 15°C से नीचे रिकॉर्ड हुआ। दक्षिण के केरल में भी बारिश का अलर्ट है और तापमान कम हो चला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ताजा बर्फबारी ने ग्लेशियरों की सेहत दुरुस्त होने के भी संकेत दिए हैं। हिमालय पर तापमान कम होने के चलते इस बार बर्फ पिघल नहीं रही। इससे ग्लेशियर 5 साल के लिए रिचार्ज हो जाएंगे। पूरे उत्तर भारत की नदियों के स्रोत नहीं सूखेंगे।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More