प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं CM : सरयू राय

Untitled 6 copy 12
  • दुबई में छिप कर बैठा है प्रिंस खान
  • व्यवसायियों और चिकित्सकों से रंगदारी मांगता है
  • झारखंड के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिखा सरयू राय 

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिख कर धनबाद के गैंगस्टर मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरा करने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि प्रिंस खान अभी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में शरण लिए हुए है।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि दुबई में शरण लिए हुए गैंगस्टर मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने हेतु झारखण्ड सरकार के गृह विभाग ने पत्रांक 5576, दिनांक 09.10.2023 के द्वारा भारत सरकार से अनुरोध किया था। उक्त के आलोक में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पत्रांक एफ. नंबर 25015/60/2023-एलसी द्वारा मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के भारत प्रत्यर्पण की कार्रवाई हेतु गृह मंत्रालय, सीपीवी डिवीजन एक्स्ट्राडिशन सेक्शन को निर्देशित करते हुए ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी गैंगस्टर मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी नहीं हुई।

ये भी पढ़े

IPS पूरन कुमार की आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रहे एक पुलिस कर्मी ने की आत्महत्या!

सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि पहले प्रिंस खान की आपराधिक गतिविधियां धनबाद तक ही सीमित थी, परंतु अब इसके आतंक का विस्तार जमशेदपुर, राँची, बोकारो एवं अन्य स्थानों पर भी हो गया है। उनके विधानसभा क्षेत्र (जमशेदपुर पश्चिम) के कई व्यापारियों एवं चिकित्सकों ने और राँची के भी कतिपय चिकित्सकों ने उन्हें सूचित किया कि प्रिंस खान किसी अज्ञात दूरभाष नम्बर से फोन करके उनसे दो करोड़, पाँच करोड़ रूपये तक की रंगदारी मांगता है और रंगदारी नहीं देने पर उसके गुर्गे उनके प्रतिष्ठानों के सामने फायरिंग करते हैं और उन्हें भयभीत करते हैं। राज्य के दैनिक समाचार पत्रों में प्रिंस खान के आतंक की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हो रही है। स्पष्ट है कि प्रिंस खान का आतंक धनबाद के बाहर भी फैल रहा है। व्यवसायी तथा चिकित्सक उसके मुख्य शिकार बन रहे हैं। जो प्रिंस खान को रंगदारी नहीं देते, उनके खिलाफ उसके गुर्गे भयाक्रांत करने की कार्रवाई करते हैं।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

विधायक ने पत्र में लिखा है कि पंचम झारखण्ड विधानसभा में उन्होंने यह विषय वर्ष 2023 के शीतकालीन सत्र में ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन में उठाया था। सरकार द्वारा उनके ध्यानाकर्षण का विस्तार से दो भागों में उत्तर दिया गया और आश्वस्त किया गया था कि भारत सरकार के माध्यम से प्रिंस खान को भारत लाया जाएगा और उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उसके गुर्गा गैंग को भी नष्ट किया जाएगा। परंतु आज तक न तो उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी की गई और न ही उसके गुर्गों को ही नेस्तानाबूद किया गया। नतीजा है कि प्रिंस खान का आतंक अब जमशेदपुर और राँची तक पैल गया है। सरयू राय ने मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री से अनुरोध किया कि उनके ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का सरकारी उत्तर के आलोक में तथा राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने, यहाँ के नागरिकों विशेषकर व्यवसायियों एवं चिकित्सकों के मन में व्याप्त भय को दूर करने के लिए प्रिंस खान को भारत प्रत्यर्पण कराने तथा उसके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु भारत सरकार पर दबाव डालने की आवश्यक पहल करें।

Spread the love

Abhijeet Deepke
Jharkhand National Politics

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

 छात्र आंदोलन से दूरी बनाने का किया ऐलान Abhijit Deepak, Jharkhand: छात्र आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi
Jharkhand National Politics

रांची प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का सरकार को संदेश

रांची प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान Ranchi student protest: Rahul Gandhi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 17वें दिन सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची की सड़कों पर उतरे और विधानसभा घेराव की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों […]

Spread the love
Read More
Former JPSC Chairman arrested
Jharkhand

छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड में बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

Former JPSC Chairman arrested : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच राज्य में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया […]

Spread the love
Read More