दिवाली से पहले करें इन दिशाओं की सफाई, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

लखनऊ। हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे दीपावली या दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस साल दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का उत्सव मनाया जाता है। दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करना शुभ माना गया है, क्योंकि मान्यता है कि स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि- अगर घर की कुछ खास दिशाएं पूरी तरह से साफ हों तो घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है। आइए जानते हैं उन दिशाओं के बारे में…

ये भी पढ़े

प्रेम प्रसंग को लेकर सुर्खियों में रहे DIG जेल!

ईशान कोण : ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह देवताओं की दिशा होती है। दिवाली से पहले इस दिशा की विशेष सफाई करें। यहां मंदिर या पूजा स्थल होना शुभ माना जाता है। सफाई करते समय जल तत्व का ध्यान रखें और रोज इस स्थान पर दीपक जलाएं व जल का छिड़काव करें। मान्यता के अनुसार अगर ईशान कोण गंदा या अव्यवस्थित रहेगा, बताया गया है कि मां लक्ष्मी का प्रवेश घर में नहीं हो पाएगा।

ब्रह्म स्थान : घर के बीच का हिस्सा ‘ब्रह्म स्थान’ कहलाता है और इसे घर की ऊर्जा का केंद्र माना गया है। दिवाली से पहले इस स्थान की सफाई जरूर करें। तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और मन भी प्रसन्न रहता है।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

पूर्व दिशा : पूर्व दिशा से घर में सूर्य की पहली किरण प्रवेश करती है। इसलिए, इस दिशा को साफ रखना बेहद जरूरी है। दिवाली से पहले पूर्व दिशा की दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे अच्छे से साफ करें। अगर चाहें तो हल्के या पीले रंग के पर्दे लगाएं। सुबह के समय सूर्य की रोशनी को घर में आने दें, इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है।

उत्तर दिशा : उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना गया है, जो धन और समृद्धि के स्वामी हैं। दिवाली से पहले इस दिशा की सफाई विशेष रूप से करनी चाहिए। चाहें तो इस दिशा में हरे पौधे रख सकते हैं, इससे घर में धन का प्रवाह बना रहता है और आर्थिक स्थिरता आती है।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More