प्रेम प्रसंग को लेकर सुर्खियों में रहे DIG जेल!

आईजी
  • मुख्यालय से पहले नैनी सेंट्रल जेल में भी महिला बाबू के रहे काफी करीब
  • वरिष्ठ अधीक्षक कार्यालय में कुर्सी मेज लगवाकर कराया जेल का कार्य

लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात डीआईजी जेल मुख्यालय में ही नहीं इससे पहले भी प्रेम प्रसंगों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे है। नैनी केंद्रीय कारागार में तैनाती के दौरान भी मृतक आश्रित कोटे से भर्ती हुई महिला बाबू से प्रेम को लेकर चर्चा में रहे। डीआईजी के यह प्रेम प्रसंग विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। यह अलग बात है कि इस मसले पर विभाग के अधिकारी कोई भी टिप्पणी करने से बचते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

मिली जानकारी के मुताबिक कारागार मुख्यालय में तैनात डीआईजी का महिला बाबू से प्रेम प्रसंग का पहला मामला नहीं था। इससे पहले भी वह प्रेम प्रसंगों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय कारागार में तैनाती के दौरान बतौर वरिष्ठ अधीक्षक रहने के दौरान उनका मृतक आश्रित कोटे से भर्ती हुई एक महिला बाबू से प्रेम हो गया था। बेखौफ वरिष्ठ अधीक्षक का इस महिला बाबू से इस कदर प्रेम हो गया कि उन्होंने पद की गरिमा को दर किनार कर महिला बाबू को अधीक्षक कार्यालय में बैठाने के कुर्सी मेज लगवा दी थी। महिला बाबू ने लंबे समय तक उसी कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्यों को भी निपटाया। मामला जगजाहिर हो पाता इससे पहले ही मामले को रफा दफा करा दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विभाग में महिला प्रेम को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस डीआईजी ने राजधानी की एक जेल में मृतक आश्रित कोटे से भर्ती एक महिला बाबू को पहले कारागार मुख्यालय से संबद्ध कराया और कुछ समय बाद ही नियमों को दर किनार कर इस महिला बाबू को मुख्यालय में समायोजित तक करा दिया। इसी दौरान उन्होंने तेलंगाना में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया प्रिजन मीट में होने वाली प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन टीम में महिला बाबू का चयन भी कर लिया। डीआईजी के महिला बाबू के चयन की भनक लगते ही मुख्यालय के कुछ अधिकारियों ने इसकी जानकारी विभाग के मुखिया को दे दी। मुखिया ने बैडमिंटन टीम के लिए चयनित की गई महिला बाबू का नाम काटकर डीआईजी के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। नैनी केंद्रीय कारागार में महिला बाबू से प्रेम होने की पुष्टि विभाग के कई अधिकारियों ने की है। यह अलग बात है कि विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

महिला कर्मियों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे अफसर

पश्चिम के जेल पर हाल ही में तैनात हुए एक अधीक्षक जेल की कार्यप्रणाली महिला डिप्टी जेलर और महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सूत्रों का कहना है इस अधिकारी की अभद्रता और दुअर्थी भाषा को लेकर महिला कर्मचारी काफी परेशान है। मामला अनुशासन से जुड़ा होने की वजह से वह इस गंभीर मसले पर मौन धारण किए हुए हैं। बताया गया कि जब भी कोई महिला कर्मी अवकाश इत्यादि के लिए इसके पास जाती है तो वह इस कदर बेहूदे सवाल करता है जिसको लेकर महिला सुरक्षाकर्मी और डिप्टी जेलर शर्मशार हो जाती है। इस अधीक्षक के उत्पीड़न से महिला कर्मी ही नहीं पुरुष कर्मी भी काफी परेशान है।

ये भी पढ़े

Bihar Elections 2025 : NDA का पलड़ा भारी, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता!

homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More