मोटी रकम देकर कमाऊ जेल पहुंचे अधीक्षकों पर नहीं होती कार्रवाई!

Untitled 7 copy 13
  • मुरादाबाद, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और आगरा जिला जेल में उत्पीड़न वसूली चरम पर
  • जेलों में घटनाएं और शिकायतें होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

लखनऊ। लाख और करोड़ रुपए देकर कमाऊ जेलों पर तैनात हुए जेल अधीक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। मुरादाबाद, फिरोजाबाद, आगरा और बुलंदशहर जिला जेल इसका जीता जागता उदाहरण है। इन जेलों में बंदियों के उत्पीड़न और वसूली की तमाम शिकायतों और घटनाओं के बाद विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव कारागार का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से शासन ने किसी भी जेल अधीक्षक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। कार्रवाई नहीं होने से जेल अधिकारी बेलगाम हो गए है। यही वजह है कि जेलों में घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

ये भी पढ़े

बड़ी मिसाल : करवाचौथ पर पति ने ‘जान’ को दिया ‘जिंदगी’ का तोहफा

मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों मुरादाबाद जेल में बंदियों के उत्पीड़न और अवैध वसूली का मामला सामने आया था। जनपद की अपना दल (कमेरावादी) पार्टी के पदाधिकारियों ने डीएम और विभाग के मुखिया को पत्र भेजकर जेल में हो रही अनाप शनाप वसूली की शिकायत की थी। कुछ दिनों तक मामला सुर्खियों में रहने के बाद ठंडे बस्ते में चला गया।

ये भी पढ़े

सेक्स से इनकार…

इसी प्रकार हाल ही में आगरा जिला जेल का एक वीडियो वायरल हुआ। हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की ओर से जारी किए गए इस वायरल वीडियो में जेल प्रशासन के बंदियों के उत्पीड़न और अवैध वसूली की खुलेआम शिकायत की गई। यह मामला भी कुछ दिनों बाद ही फाइलों में कैद होकर रह गया। इसी प्रकार मोटी रकम देकर मैनपुरी से बुलंदशहर जेल पहुंची महिला जेल अधीक्षक ने आतंक मचाना शुरू कर दिया। अधीक्षक ने जेल का प्रभार संभालते ही सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाने से लेकर अवकाश स्वीकृत करने तक जिम्मेदारी जेलर के बजाए खुद ही संभाल ली।

ये भी पढ़े

प्यार, प्रेमिका, पागलपन और पाप की ये गंदी कहानी, मंजर इतना खौफनाक कि कांप जाएगी रूह

उन्होंने मशक्कत, बैठकी, मनचाही बैरेक में जाने के लिए मोटी रकम वसूल करना शुरू कर दिया। यही नहीं बंदी कल्याण कोष के लिए संचालित कैंटीन में मनमाफिक दामों पर खाद्य वस्तुएं बिकवाकर वसूली को बढ़ा दिया। मोटी रकम देकर एटा जिला जेल से फिरोजाबाद जेल पहुंचे अधीक्षक ने हाता, मशक्कत, कैंटीन के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। बीते दिनों वसूली को लेकर जेल प्रशासन के अधिकारियों ने एक बंदी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का शिकार हुए बंदी ने जब इसकी शिकायत न्यायालय में की तो न्यायालय ने पिटाई करने के आरोपी जेलर, डिप्टी जेलर और एक वार्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश से जेल अधिकारियों में खलबली मची हुई है। उधर शासन और मुख्यालय के अधिकारियों ने किसी भी दोषी अधिकारी और सुरक्षाकर्मी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

विभाग के मंत्री और जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठाते फोन

मोटी रकम देकर कमाऊ जेलों पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मियों की वसूली और तानाशाही के संबंध में जब कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी इनसे बात नहीं हो पाई। उधर कारागार मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आगरा जिला जेल में वसूली का वीडियो वायरल होने के साथ मुरादाबाद जेल में अवैध वसूली की शिकायत आने, बुलंदशहर जेल में अधीक्षक की शिकायत होने और फिरोजाबाद जेल में बंदी की पिटाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का आदेश दिए जाने की तो पुष्टि की लेकिन इन मामलों में और कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

Spread the love

 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More
Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More