- गृहमंत्री के मंत्रालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल से किया गया था घुसपैठियों पर ट्वीट
- कांग्रेस ने कहा, चुनाव के वक्त ही याद आते हैं घुसपैठिए,चुनाव बाद भूल जाती है बीजेपी
नया लुक संवाददाता
लखनऊ/नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऑफिशियल एक्स हैंडल से जारी ट्वीट ने राजनैतिक बहस को जन्म दे दिया है। इसके बाद गृहमंत्री के बयान ने राजनैतिक गर्मी और बढ़ा दी है। इस बयाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास पलायन के फऱ्जी आंकड़े हैं। पलायन करने वालों को अगर घुसपैठिया माना जाता है तो इस लिहाज से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घुसपैठिया बोला जाना चाहिए वो भी उत्तराखंड से हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी बीजेपी और गृहमंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब-जब चुनाव होता है, तब-तब बीजेपी को घुसपैठिए याद आते हैं।
ये भी पढ़े
प्यार, प्रेमिका, पागलपन और पाप की ये गंदी कहानी, मंजर इतना खौफनाक कि कांप जाएगी रूह
बता दें कि पिछले दिनों देश के गृहमंत्री अमित शाह के मंत्रालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में साल 2011 से अब तक मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को दर्शाया गया है। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर और सियासी गलियारों में भाजपा सरकार पर ही सवाल खड़े होने लगे। इन प्रतिक्रियाओं में कहा जाने लगा कि गृहमंत्री के मुताबिक 11 साल के दौरान देश में मुसलमानों की आबादी 24.6 प्रतिशत बढ़ गयी है। मुसलमानों की आबादी में इतनी बढ़ोत्तरी का कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश से हुयी घुसपैठ को बताया जा रहा है। इस दौरान देश में सरकार किसकी थी, आखिर 11 साल तक गृह मंत्री क्या कर रहे थे ? आलोचनाओं के बाद इस ट्वीट को कुछ ही घंटों बाद हटा लिया गया। इसके बाद गृहमंत्री ने इस तरह का बयान भी जारी कर दिया।
ये भी पढ़े
बड़ी मिसाल : करवाचौथ पर पति ने ‘जान’ को दिया ‘जिंदगी’ का तोहफा
समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को लखनऊ के लोहिया पार्क में संवाददाताओं से बात करते हुए सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के पास फर्जी आंकड़े हैं। अगर उनके आंकड़े मानोगे तो डूब जाओगे। जो लोग पलायन के आंकड़े दे रहे हैं, हमारे यहां यूपी में भी घुसपैठिए हैं। मुख्यमंत्री उत्तराखंड से हैं। हम चाहते हैं कि उन्हें उत्तराखंड भेजा जाए। वह अकेले घुसपैठिए नहीं हैं, बल्कि विचारधारा के लिहाज से भी घुसपैठिए हैं। वह भाजपा के सदस्य नहीं थे, बल्कि किसी और पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे घुसपैठियों को कब हटाया जाएगा?
ये भी पढ़े
करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट
वहीं कांग्रेस पार्टी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने घुसपैठियों वाले बयान को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब-जब चुनाव होते हैं, तब-तब घुसपैठिए याद आते हैं, और चुनाव खत्म होते ही वे गायब हो जाते हैं। चाहे झारखंड हो, बिहार हो या बंगाल-घुसपैठियों के लिए सीधे तौर पर केंद्र की सरकार और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं।
