चुनौती दे रहे जालसाज, आए दिन लुट रही लोगों की गाढ़ी कमाई

cyber NayaLook
  • साइबर अपराधी भी कम नहीं कहीं डिजिटल अरेस्ट कर तो कहीं हमदर्द बनकर खातों से उड़ा ले रहे रकम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी पुलिस नामचीन अपराधियों को पकड़ने में भले कामयाब हो रही हो, लेकिन साइबर अपराधी या फिर अन्य जालसाज उसे लगातार चुनौती दे रहे हैं। इंटरनेट और मोबाइल के जरिए छेड़छाड़ से लेकर एटीएम की हेराफेरी या बड़ा ख्वाब दिखाकर आर्थिक अपराध धड़ल्ले से हो रहे हैं। हाईप्रोफाइल मामलों में तो पुलिस की रुचि भी है, लेकिन आम लोगों की शिकायतों पर सामान्य जांच-पड़ताल न होने से भी इन अपराधियों,का मनोबल बढ रहा है। साइबर अपराधियों की कारगुजारियां तो आए दिन सामने आ रही हैं। बीते दिनों की बात छोड़ दें तो नौ अक्टूबर 2025 विकासनगर क्षेत्र एक ऐसा मामला सामने आया कि यहां के रहने वाले सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंककर्मी सिद्धार्थ नाथ को 51 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे दो करोड़ 75 लाख रुपए साइबर अपराधियों ने ऐंठ लिए। शातिराना दिमाग वाले साइबर जालसाजों ने डराने के लिए उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी बताया और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए उनकी अदालत में पेशी तक करा दी। यह तो महज बानगी भर है ऐसे कई मामले हैं जो पुलिस के लिए चुनौती बने हैं । इससे पहले भी साइबर अपराधियों ने कई लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनकी गाढ़ी कमाई पर डाका डाल चुके हैं। पुलिस ने कुछ मामलों का राजफाश किया, लेकिन इसके बावजूद भी इनके कुनबों में गिरावट के बजाए इजाफा होता जा रहा है।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर पत्नी को किया प्रेमी के हवाले

कदम-कदम पर ठगों का मकड़जाल

  • आजमगढ़ जेल अधीक्षक को भी नहीं बख्शा नटवरलाल

लखनऊ अब ठगों की भी राजधानी है। ऊंचे रसूख और शासन में पहुंच का दावा कर बेरोजगारों को लूटने वाले कई गिरोह यहां सक्रिय हैं, चूंकि कई विभागों के मुख्यालय यहां हैं, इसलिए गैर जिलों के युवक आसानी से ठगों के जाल में फंस जाते हैं। यह तो राजधानी लखनऊ में हो रही लगातार जालसाजी का मामला है। यूपी के आजमगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है कि पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यहां की जिला जेल में बंद एक कैदी ने जेल अधीक्षक को भी नहीं बख्शा। वह चेकबुक चुराकर जेल अधीक्षक के खाते से 30 लाख से अधिक ले उड़ा। बताया जा रहा है कि इस जेल में बंद नटवरलाल कैदी 18 महीनों तक फर्जी दस्तखत कर रूपए निकालता रहा। इसकी भनक बीते 22 सितंबर को लगी जब दो लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। इसकी सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक आजमगढ़ ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसकी भनक लगते ही लखनऊ के आलाधिकारियों ने जेल अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई।

यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई लोग बन चुकें हैं साइबर अपराधियों का शिकार

  • इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुरी निवासी एक कालेज की प्रोफेसर प्रमिला मानसिंह से 78,50 लाख रुपए की ठगी।
  • कनाडा के रहने वाली सुमन कक्कड़ व उनकी बहन से 1,88 करोड़ रुपए ठग लिए।
  • बाजार खाला क्षेत्र ऐसबाग निवासी सरकारी बैंक के पूर्व कर्मचारी प्रभात कुमार से 1,20 करोड़ रुपए ऐंठे।
  • पीजीआई की एक महिला डॉक्टर रूचिका टंडन से 2,81 करोड़ ऐंठे।

    ये भी पढ़े

साठ फीसदी बढ़े सोने के भाव, चांदी भी इसी राह पर

हजरतगंज क्षेत्र स्थित अशोक मार्ग पर रहने वाले डाक्टर पंकज रस्तोगी की पत्नी दीपा से 2,71 करोड़ रुपए की ठगी। ठाकुरगंज के पंचायती राज विभाग से सेवानिवृत्त कमल कांत मिश्र से 17 लाख 50 हजार रुपए वसूले। हजरतगंज निवासी मरीन इंजिनियर एके सिंह से 84 लाख रुपए की ठगी। विकासनगर निवासी सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंककर्मी सिद्धार्थ नाथ को 51 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे दो करोड़ 75 लाख रुपए ऐंठे।

Spread the love

High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More
Maharajganj Crime
Crime News Uttar Pradesh

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

आरोपी मनवर अली गिरफ्तार परिजनों ने लगाए दुष्कर्म व नेपाल ले जाने के प्रयास के आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता […]

Spread the love
Read More
Crime News

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

IndoreNews : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क पर हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ कथित तौर पर बेल्ट से मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान सड़क पर काफी हंगामा हुआ और बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More