साठ फीसदी बढ़े सोने के भाव, चांदी भी इसी राह पर

Untitled 2 copy 27
  • 1.64 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंची चांदी
  • दो लाख रुपए तक पहुंचने की उम्मीद, सोना और उछलेगा
  • निवेश का कही समय नहीं,रुपए की गिरती कीमत जिम्मेदार

नयी दिल्ली । सोने की कीमतें आसमान पहुंचने के बाद चांदी भी इसी राह पर चल पड़ी है। हालांकि आज सोने के भाव थोड़े ले गिरे पर यह गिरावट क्षणिक मानी जा रही है। रूपए की गिरती कीमतों और दूसरे अन्य कारणों ने सोने के दामों में पंख लगा दिये हैं। इस साल इसके दामों में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ चुके है। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो आगे भी दाम बढ़ने की रफ्तार धीमी होने के संकेत नहीं हैं। वहीं चांदी की कीमत आज पहली बार 1.64 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। बाजार की मानें तो इसकी कीमत दो लाख तक पहुंच जाए तो ताज्जुब नहीं होगा। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी सोने में निवेश का सही समय नहीं है।

इस साल अब तक सोने की कीमत 45,363 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,21,525 रुपए हो गया है। वहीं चांदी की कीमतें भी इसी रफ्तार से बढ़ रही है। इस दौरान चांदी का भाव भी इस दौरान 78,483 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,64,500 रुपए प्रति किलो हो गई है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने की वजह से चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है।

गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो जाएगा । ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा की मानें तो सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर पत्नी को किया प्रेमी के हवाले

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

Today’s Horoscope मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। वृषभ : […]

Spread the love
Read More
Business

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, 13 अगस्त से सख्त चेकिंग शुरू

Delhi Railway Station  : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से पर्याप्त पहले रेलवे स्टेशन पहुंचें। 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More