करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट

Untitled 1 copy 37
  • ऐसा अनमोल तोहफा किसी भी पत्नी को नहीं मिला होगा आज तक, जानें कहां का है मामला, क्या है घटनाक्रम
  • कहा – खुशी से जीवन बिताने के लिए जरूरी नहीं है मेरा साथ तो प्रेमी के साथ ही चलो जाओ
  • अमेठी जिले में एक पति ने पत्नी के लिए उठाया बड़ा कदम, प्यार से किया प्रेमी के हवाले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में करवा चौथ के दिन ऐसा वाकया हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां एक तरफ महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं दूसरी ओर एक पति ने अपनी पत्नी को उसी दिन उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में घटी यह घटना सोशल मीडिया और इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पति अमरजीत ने तीन साल से चल रहे रिश्ते को बचाने की कोशिश की, मगर जब तमाम प्रयास नाकाम हुए, तो उसने पुलिस स्टेशन में ही पत्नी को प्रेमी संग जाने की अनुमति दे दी।

ये भी पढ़े

दामाद संग सेट हुई सास, बेटी की करवा दी हत्या, ख़बर पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा

चार साल पहले हुई थी शादी, एक साल बाद ही शुरू हो गया विवाद

जिले के टिकरा गांव के रहने वाले अमरजीत की शादी करीब चार साल पहले आरती नाम की महिला से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच रिश्ता सामान्य रहा, लेकिन शादी के करीब एक साल बाद ही उनके बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। अमरजीत के मुताबिक, उनकी पत्नी का व्यवहार अचानक बदल गया। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगी, जिससे घर का माहौल बिगड़ने लगा। पति को कुछ समय बाद शक हुआ कि पत्नी किसी और से बात करती है। उसने उसका मोबाइल देखा तो शक यकीन में बदल गया। मोबाइल में एक पड़ोसी युवक राजन के साथ लगातार बातचीत और मैसेज देखे गए। जब अमरजीत ने इस पर सवाल किया तो आरती ने गुस्से में जवाब देते हुए कहा कि उसे किसी की परवाह नहीं। यहीं से दोनों के बीच रिश्ते की खाई और गहरी हो गई।

ये भी पढ़े

बेशर्मी की हद पार : सड़क, गाड़ी और हाईवे के बाद स्कूटी पर खुलेआम प्रेमी युगल ने उड़ाए गुलछर्रे…

पति ने कई बार समझाया, मगर नहीं मानी पत्नी

अमरजीत ने अपनी पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की। उसने बताया कि वह घर-परिवार और समाज की इज्जत के लिए यह रिश्ता निभाना चाहता है। लेकिन आरती अपने फैसले पर अड़ी रही। जब बात बहुत बढ़ गई तो अमरजीत ने पत्नी को लेकर काम की तलाश में प्रदेश से बाहर जाने का निर्णय लिया। उम्मीद थी कि माहौल बदलने से सब ठीक हो जाएगा। कुछ दिन तक सब सामान्य भी रहा, मगर आरती फिर से पति से झगड़ने लगी।

गांव लौटते ही फिर शुरू हुआ इश्क का सिलसिला

गांव लौटने के बाद आरती ने दोबारा राजन से संपर्क किया और दोनों फिर से मिलने लगे। पड़ोसियों के मुताबिक, अक्सर दोनों को साथ देखा जाता था। यह बात अमरजीत को नागवार गुजरी, लेकिन वह चुप रहा। करवा चौथ के दिन जब महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, उसी दिन अमरजीत ने आरती को उसके प्रेमी राजन के साथ देख लिया।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

थाने पहुंचा मामला, पुलिस भी रह गई हैरान

गुस्से में अमरजीत सीधे जामों थाने जा पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की। थाने में पुलिस ने पत्नी आरती और प्रेमी राजन दोनों को बुला लिया। तीनों के बीच थाने में लंबी बातचीत चली। पुलिस ने भी दोनों को समझाने की कोशिश की कि शादी कोई मजाक नहीं है और रिश्ते को निभाने की जिम्मेदारी दोनों की होती है। लेकिन आरती अपने फैसले पर अड़ी रही। उसने साफ कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपनी बाकी की जिंदगी राजन के साथ बिताना चाहती है। कि मैं अब अपने पति के साथ नहीं जाऊंगी, मुझे राजन के साथ ही रहना है।

पति ने कहा कि ‘जिसे जहां खुशी मिले, वहीं जाए’

थाने में मौजूद लोगों के मुताबिक, अमरजीत ने काफी देर तक चुप्पी साधे रखी। जब पत्नी अपनी बात पर कायम रही, तो उसने बेहद शांत लहजे में कहा कि जिसे जहां खुशी मिले, वहां जा सकता है। अमरजीत ने कहा कि वह पिछले तीन सालों से रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहा था, मगर अब थक चुका है। उसके मुताबिक कि अगर कोई और किसी से प्यार करता है, तो जबरदस्ती का कोई मतलब नहीं। यह कहते हुए उसने पुलिस के सामने खुद ही अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

पत्नी ने लगाया पति पर शराब और मारपीट का आरोप

आरती ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि अमरजीत घर में शराब बनाता था और नशे की हालत में मारपीट करता था। उसने कहा कि वह अब इन सब चीजों से परेशान हो चुकी है और अब वह अपनी जिंदगी खुद अपने तरीके से जीना चाहती है। उसने कहा, गंजा पीकर आते थे और हमें प्रताड़ित करते थे।” आरती के इन आरोपों पर अमरजीत ने सफाई दी कि उसकी पत्नी के सारे आरोप झूठे हैं और वह सिर्फ अपने प्रेमी के साथ जाने का बहाना बना रही है।

थाने में हुआ ‘करवा चौथ स्पेशल ड्रामा’

पुलिस के मुताबिक, यह मामला भावनाओं और निजी जीवन से जुड़ा होने के कारण उन्होंने दोनों की आपसी सहमति के अनुसार कार्यवाही की। थाने में उस दिन लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, क्योंकि मामला करवा चौथ जैसे त्योहारी दिन पर हुआ था। कई लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि एक पति अपने हाथों से पत्नी को किसी और के साथ विदा कर सकता है। पुलिस ने बताया कि चूंकि दोनों वयस्क हैं और अपनी इच्छा से रहना चाहते हैं, इसलिए इसमें कोई कानूनी रोक नहीं है। महिला ने लिखित बयान दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपनी इच्छा से प्रेमी राजन के साथ जा रही है।

ये भी पढ़े

छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी

अंत में प्यार या समझौता, सवाल अब भी बाकी

अमरजीत और आरती की कहानी यह दिखाती है कि प्यार जब जिद बन जाए तो रिश्ते टूटने में वक्त नहीं लगता। करवा चौथ के दिन जब हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की दुआ मांग रही थी, उसी दिन एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया। यह घटना अमेठी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सवाल अब भी हवा में तैर रहा है। क्या आज के दौर में रिश्ते निभाने की ताकत खत्म हो गई है, या फिर इंसान ने प्यार को भी अपनी सुविधा का सौदा बना लिया है।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More