बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 25 उम्मीदवारों के नाम तय

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं और उनकी उम्मीदवारी सूची बुधवार को देर रात तक जारी की जा सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को हुई बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। उनका कहना है इस सूची में वे सभी उम्मीदवार शामिल हैं जिनके नाम को लेकर ज्यादा विवाद नहीं था।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि जिन नामों को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं थी ऐसे 25 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के बाद देर रात उनकी सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सूची में ज्यादा वर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। कांग्रेस की केद्रीय चुनाव समिति की बुधवार दोपहर को यहां वर्चुअल बैठक हुई जिसमें बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई और 25 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये गये।

ये भी पढ़े

UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, LDA के पूर्व VC बने MD UPSRTC, जानें पूरी सूची

बैठक में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शकील अहमद, प्रणीति शिंदे, सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा की 243 सीटों के लिए पहले चरण में 121 सीटों पर छह नवंबर को मतदान होना है। इस चरण में 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। (वार्ता)

Bihar homeslider

प्रेमिका की शादी होते बौखलाया प्रेमी, फिर कर डाला यह खतरनाक कांड… सुनकर फट जाएगा कलेजा

बीच मंच पर गोलियों से दागा और हो गया फरार दहशत में बदला जश्न, फिलहाल शादी टली नया लुक डेस्क बक्सर/बिहार। खुशियों और शहनाइयों से गूंज रहा शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब वरमाला की रस्म से ठीक पहले स्टेज पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। सनसनीखेज वारदात […]

Read More
Bihar Crime News homeslider

पटना के बक्सर में शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने से मचा हड़कंप

बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादी के मंच पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने अचानक गोली मार दी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जब दुल्हन आरती […]

Read More
Bihar

बिहार के सुपौल में सनसनी: प्रिंसिपल के मोबाइल में महिला शिक्षिकाओं की 150 तस्वीरें मिलने के बाद जांच शुरू

बिहार के सुपौल जिले के एक प्रशिक्षण संस्थान में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब संस्थान के प्रिंसिपल के मोबाइल फोन से महिला शिक्षिकाओं की बड़ी संख्या में तस्वीरें मिलने का मामला सामने आया। घटना 20 फरवरी की दोपहर की बताई जा रही है। आरोप है कि प्रिंसिपल ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल […]

Read More