UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, LDA के पूर्व VC बने MD UPSRTC, जानें पूरी सूची

transfer
  • प्रतीक्षारत चल रहे दो अफसरों को मिली तैनाती, समीर सचिव नियोजन बनें

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात आठ अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। प्रतीक्षा सूची में पड़े दो अफसरों को भी तैनाती दी गई है। इसमें साल 2002 बैच के समीर वर्मा को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्ष 2007 के IAS अफसर प्रभु नारायण सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की कुर्सी सौंपी गई है।

ये भी पढ़े

आगरा DIG से संभाले नहीं संभल रही परिक्षेत्र की जेल!

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए हैं।

  1.  सेल्वा कुमारी जे. को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
  2. समीर वर्मा को सचिव, नियोजन विभाग एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
  3.  प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का कार्यभार सौंपा गया है।
  4.  माशूम अली सरवर, जो अब तक प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम थे, उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड नियुक्त किया गया है।
  5.  आशीष कुमार, विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।
  6. सुधीर कुमार, नगर आयुक्त कानपुर, को अब विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के रूप में तैनाती दी गई है।
  7. अमित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, को नगर आयुक्त, कानपुर नगर बनाया गया है।
  8. अंजुलता, सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली नियुक्त किया गया है।

    ये भी पढ़े

छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी

Spread the love

WhatsApp Image 2026 07 12 at 12.14.55 AM
Uttar Pradesh

बेहतर पुलिसिंग पर दक्षिणी जोन के पुलिसकर्मी सम्मानित, इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह समेत चार अधिकारियों को मिला सम्मान

सम्मान पाकर गदगद हुए पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बढ़ाया हौसला विवेचना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह व तीन दरोगाओं को किया सम्मानित ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेहतर पुलिसिंग और गहनता से विवेचना कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाले इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह व जोन के […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता

Today’s Horoscope शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख का संकेत दे रही है, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष : आर्थिक परेशानी […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider Raj Dharm UP

जलभराव से फिर घरों में कैद होगी तीन लाख की आबादी!

Rain मूसलाधार बारिश से जलमग्न हो जाते कॉलोनी के मुख्य मार्ग विधायक कार्यालय के सामने वाली सड़क पर भी होता जलभराव लखनऊ। इस उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए लोग मूसलाधार बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी के आशियाना और LDA की करीब दो लाख की आबादी तेज बारिश […]

Spread the love
Read More