दो-दो बार होगा पानी का छिड़काव, GPS लोकेशन के साथ कंपनी डालेगी फोटो

Untitled 3 copy 20 scaled
  • विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों को कंपनी का आश्वासन

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बुधवार को एनएच 33 पर काम कर रही कंपनी एचबी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के पारडीह काली मंदिर स्थित कार्यालय पर लायजनिंग अफसर इकबाल मोहम्मद से मुलाकात की। सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं अन्य पदधारियों ने इकबाल मोहम्मद से कहा कि आप जो निर्माण कार्य करवा रहे हैं, उससे धूल बहुत उड़ रही है। पारडीह चौक से बालीगुमा तक चलना मुश्किल हो गया है।

लोगों को सामने की चीजें भी नहीं दिख रही हैं, इतनी धूल है। कई बार कहा गया है कि आप लोग पानी का छिड़काव करें ताकि धूल दबे लेकिन आप लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। निर्माण के दौरान आप लोगों ने कई स्थानों की सड़कें भी तोड़ दी हैं। अगर ऐसा ही है तो आप लोग काम बंद कर दें।

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: चाची के साथ ही गंदा काम कर रहा था भतीजा, चाचा ने देखा, फिर…

इस पर इकबाल मोहम्मद ने कहा कि वह आज से ही दो-दो बार पानी का छिड़काव कराएंगे। इतना ही नहीं, जो टूट-फूट हुई है, उसे भी आज से ही दुरुस्त करवाना शुरु करेंगे। इतना ही नहीं, पानी छिड़काव के कार्य का GPS लोकेशन के साथ फोटो भी भेजेंगे। इस मौके पर पिंटू सिंह, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, हेमंत पाठक, धनंजय कुमार, साहेब बागची आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More