उन्नाव के हसनगंज से 17 वर्षीय युवक लापता

Untitled 9 copy 3
  • तहसील में मुंशी के साथ काम करता था युवक
  • सोमवार को काम पर गया और वापस नहीं आया
  • लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है पुलिस

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र से 17 वर्षीय युवक निमीष गुप्ता पिछले दो दिनों से लापता है। वह रोजाना की तरह सोमवार को तहसील गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा है। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली पर पर अभी तक लापता युवक का कोई पता नहीं चला है। रो-रोकर युवक की मां की तबियत तक बिगड़ चुकी है। वह परिवार का इकलौता लड़का था। वहीं पुलिस इस मामले में कोई भी संतुष्टजनक जवाब परिवार वालों को नहीं दे रही है।

 

लापता युवक की बहन बड़ी सोनाली गुप्ता ने इस संवाददाता को फोन पर बताया कि उसका 17 वर्षीय निमीष गुप्ता भाई तहसील में रामू मुंशी के तख्त पर बैठता था। वह रजिस्ट्री वगैरह के काम में लोगों की मदद करने का काम करता था। उसके साथ कई और लोग भी तहसील में इसी काम को करते थे। सोमवार की सुबह वह रोजाना की तरह काम के लिए तहसील गया था। दोपहर में मां से फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि गाड़ी पर बैठा है और घर आ जाएगा। इसके बाद फोन कट गया। किसकी गाड़ी में बैठा है यह जानकारी उसने घरवालों को नहीं बतायी क्योंकि तब तक फोन कट चुका था।

 

घर आने का समय होने के बाद भी निमिष जब घर नहीं आया तो घरवालों को चिन्ता हुई और उसका फोन मिलाया पर फोन बंद आ रहा था। घबराए घरवालों ने उसे हरसंभव जगह पर तलाशा पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थक-हार कर निमिष की मां थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बतायी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है पर अभी तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। घरवालों का कहना है कि पुलिस संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। लापता युवक की बड़ी बहन ने बताया कि वाट्स काल के जरिए उसकी लोकेशन लखनऊ के चारबाग क्षेत्र में दिखायी पड़ रही थी। पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई तो उसके बाद भी उसने वक्त लगेगा कहकर घरवालों को टरका दिया।

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: चाची के साथ ही गंदा काम कर रहा था भतीजा, चाचा ने देखा, फिर…

Spread the love

Crime News

इंदिरानगर: ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर की थी पंकज तिवारी की हत्या

हत्यारोपी पत्नी सहित पांच नामजद कातिल गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Pankaj Tiwari Murder Case : इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित तकरोही में रहने वाले बाराबंकी निवासी दिनेश तिवारी के 26 वर्षीय बेटे पंकज तिवारी की जान किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी की पत्नी नेहा ने अपने मायके वालों की साथ मिलकर गला दबाकर ली […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More
Bulandshahr
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या Bulandshahr: Murder of girlfriend: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेम संबंध और शादी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 38 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस […]

Spread the love
Read More