नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म

Untitled 2 copy 9
  • मिठाई बांटने पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 14 साल 10 महीने की किशोरी ने शुक्रवार सुबह बीडी पांडे जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। किशोरी एक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। पीड़िता के बच्ची को जन्म देने की जानकारी मिलने पर आरोपी भी अस्पताल पहुंच गया और मिठाई बांटने लगा। इधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। जांच में डॉक्टरों को पता चला कि किशोरी गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच किशोरी ने सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला सूरज तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था और एक रेस्टोरेंट में काम करता है।

करीब दो साल पूर्व उसकी पहचान फेसबुक के जरिए किशोरी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। अस्पताल में किशोरी के बच्ची को जन्म देने की सूचना पर आरोपी भी पहुंच गया। सूत्रों के मुताबिक वहां मौजूद लोगों को मिठाई बांटने लगा। इसी बीच कोतवाल हेम पंत के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी सूरज को अस्पताल से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा किया।

Bulldozer
homeslider Maharastra

‘यह UP-बिहार नहीं है…’ बुलडोजर एक्शन पर भड़का हाईकोर्ट, अफसरों को दी सख्त चेतावनी!

Bulldozer देश में कथित “बुलडोजर कार्रवाई” को लेकर बढ़ते विवादों के बीच Bombay High Court ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम की कार्रवाई को आड़े हाथों लिया और इसे मनमाना करार दिया। UP या […]

Read More
Hindu
Analysis homeslider

लाहौर को फिर मिलने लगी हिंदू नाम वाली पहचान

Hindu लाहौर जिसे पाकिस्तान का दिल कहा जाता है, उस लाहौर  की आत्मा  सांझी सांस्कृतिक विरासत का जीता-जागता गवाह भी है। रावी के किनारे बसा यह शहर सदियों तक हिंदू, सिख, मुसलमान और बौद्ध सभ्यताओं की साझा थाती रहा है। 1947 से पहले लाहौर में हिंदू और सिख आबादी की एक बड़ी हिस्सेदारी थी। बाजारों […]

Read More
Yogi
Analysis homeslider

योगी का संदेशः सड़क नमाजघर नहीं, कानून सबसे बड़ा धर्म

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ कई बार कह चुके हैं कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और अगर कोई ऐसा करता है, तो कार्रवाई होगी। योगी ने पहले भी […]

Read More