… जो राम को लाएं हैं गाने पर बवाल, पथराव में तीन घायल

Untitled 3 copy 4
  • राजधानी के फीनिक्स मॉल के पास पास का मामला
  • नवरात्र जागरण के लिए ज्वाला देवी से आ रही थी ज्योति

नया लुक संवाददाता

लखनऊ।  राजधानी के पारा थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में बुधवार रात नवरात्रि जागरण के दौरान उस वक्त बड़ा बवाल हो गया जब डीजे पर ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाना बज रहा था। नशे में धुत दो युवकों ने भक्तों पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी और आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़े

बरेली में तनाव, पुराने मोहल्लों की दुकानों और घऱों में ताले

मिली जानकारी के अनुसार पारा कालोनी निवासी अंशु गौतम भक्तों के साथ नवरात्रि जागरण के लिए फीनिक्स मॉल के पीछे स्थित ज्वाला माता मंदिर से मां की ज्योति लेकर आ रहे थे। यात्रा के दौरान डीजे पर ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाना बज रहा था। इसी दौरान सदरौना के पास नशे में धुत दो युवकों ने इस गाने का विरोध शुरू कर दिया। अंशु गौतम और अन्य भक्तों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों झगड़े पर उतारू हो गए। गाली-गलौज के बाद उन्होंने पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफ़रातफ़री मच गई।

ये भी पढ़े

नामजद आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं, सपा कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन

इस पथराव में अंशु गौतम, अक्षय पाल और सत्यम पाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उपद्रवी युवक भाग चुके थे। पुलिस बल ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ज्योति यात्रा आगे बढ़ी और जागरण संपन्न हुआ। जागरण के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़े

नेपाल का ZEN Z आंदोलन अच्छा संकेत नहीं : भागवत

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची और शांति सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि मामले में तहरीर (लिखित शिकायत) मिलने पर आरोपियों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार उपद्रवियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़े

मोहसिन नकवी के बिगड़े बोल, टीम इंडिया एशिया कप ले सकता है पर…!

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चौंकिए मत! साल 2002 के मृत व्यक्ति ने 2013 में कराया जमीन बैनामा

खुद को मृतक दिखाकर बेटे को दिलाई सरकारी नौकरी और पत्नी को पेंशन 11 साल बाद उसी व्यक्ति के नाम जमीन का हुआ बैनामा! मिले दस्तावेजों से ब मृतक आश्रित नियुक्ति से लेकर 2013 के जमीन बैनामे तक जांच की मां राकेश तिवारी Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे मोहनलालगंज की यह खबर आपको […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

संतान न होने पर श्राद्ध कौन करता है? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये नियम

New Delhi: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनके निमित्त श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान करने की परंपरा हिंदू धर्म में प्रचलित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध कर्म के माध्यम से पितरों का स्मरण किया जाता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की संतान न हो या परिवार में श्राद्ध करने […]

Spread the love
Read More
Election Commission
homeslider National

दो टूकः पहली बार सवालों में नहीं है चुनाव आयोग

राजेश श्रीवास्तव Election Commission इन दिनों देश में अगर किसी व्यक्ति की चर्चा हो रही है तो भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की। वह निर्वाचन आयोग की गतिविधियों को लेकर सवालों के घेरे में हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष उन पर निशाना साध रहा है। लेकिन भारत में […]

Spread the love
Read More