सितम्बर माह-2025 में सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों को प्रदान किये संरक्षा पुरस्कार

Untitled 4 copy 39

लखनऊ। झाँसी मंडल पर कार्यरत कर्मचारियों को सितम्बर माह  के दौरान उनके सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनिरुद्ध  कुमार जी ने कहा कि रेल संचालन एक अत्यंत संवेदनशील कार्य है, जिसमें सतर्कता और त्वरित निर्णय अत्यधिक महत्वपूर्ण है। समय-समय पर ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित करना न केवल उनके कार्य की सराहना है बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करता है। इस क्रम में मंडल के अधीन कार्यरत निम्नलिखित कर्मचारियों को आज संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।

  1. प्रदीप श्रीवास मुख्य टिकट निरीक्षक, खजुराहो।
  2. दिनेश कुमार उपाध्याय, स्टेशन प्रबंधक, बिरलानगर।
  3. कुलदीप सिंह, ट्रेन मेनेजर, ग्वालियर।
  4. नीरज कुमार ट्रेन मेनेजर, झाँसी।
  5. अनिल कुमार जाटव ट्रेन मेनेजर, झाँसी।
  6. विकास माझी, ट्रेन मेनेजर, झाँसी।
  7. हरिकेश मीना सहायक लोको पायलट, झाँसी।
  8. अशोक कुमार सहायक लोको पायलट, झाँसी।
  9. अमित कुमार सोनकर, ट्रेक मैन, मटौंध।
  10. संजीव कुमार ट्रेक मैन, सिथौली।
  11. बसंत रजक ट्रेक मैन, सिथौली।

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की कि भविष्य में भी वे सतर्कता, जिम्मेदारी एवं उत्कृष्ट कार्य करने में अपना योगदान देते रहेंगे। संरक्षा पुरस्कार के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक व इन्फ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मण्डल रेल प्रबंधक व परिचालन नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर(समन्वय) आशुतोष चौरसिया,  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (OP) शिवम् श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन उपस्थित रहे।

झांसी मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा-2025 का समापन समारोह

राज भाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत आज दिनांक 29-9-2025 को अधिकारी वर्ग की राजभाषा प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता के साथ राजभाषा प्रतियोगिता कार्यक्रमों का समापन अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्‍फ्रा.) प्रेम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्‍न हुआ। राजभाषा पखवाड़े के दौरान, हिंदी भाषा के महत्वव और उसके प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए मंडल पर कई प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें हिंदी निबंध लेखन, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, हिंदी वाक् प्रतियोगिता एवं राजभाषा प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।

राजभाषा पखवाड़े का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता और अभिरूचि बढ़ाना है । इस दौरान बल दिया गया की कार्यालयीन कार्यों को राजभाषा हिंदी में करना चाहिए जिससे मंडल राजभाषा के प्रयोग व प्रसार में हमेशा अग्रणी बना रहे। शर्मा ने कहा की हिंदी भाषा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करें और अपनी इस प्रतिबद्धता को बनाये रखे। हम सभी अपने-अपने कार्यालयों का कार्य हिंदी में ही करें और अपने नैतिक व सांविधिक दायित्वोंन का निर्वहन करते हुए राजभाषा हिंदी का प्रयोग व प्रसार बढ़ाएं इसी में राजभाषा की सफलता सन्निहित हैI प्रतियोगिता का संचालन मनोज कुमार सिंह राजभाषा अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी ने किया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत झाँसी मण्डल पर खाद्य इकाइयों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा–2025 “स्वच्छोत्सव” अभियान के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, खजुराहो, छतरपुर समेत झाँसी मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर आज खाद्य इकाइयों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर बेस किचन, फूड स्टॉल, रिफ्रेशमेंट रूम और पेंट्री कारों में व्यापक साफ-सफाई की गई तथा यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का संकल्प लिया गया। मण्डल प्रशासन के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान न केवल परिसर की गहन सफाई की गई बल्कि खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने वाले स्थानों को भी स्वच्छ और स्वास्थ्यकर बनाए रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों को परोसा जाने वाला भोजन पूरी तरह स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित हो।

यात्रियों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ते हुए स्टेशनों पर कूड़ेदान का सही उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं यात्रियों से संवाद कर यह संदेश दिया कि साफ-सुथरा वातावरण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक भागीदारी से ही संभव है। अभियान के अंतर्गत स्टेशनों पर लगे फूड स्टॉल और रिफ्रेशमेंट रूम संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे नियमित अंतराल पर स्वच्छता बनाए रखें, कार्यस्थलों पर दस्ताने और टोपी का प्रयोग करें तथा यात्रियों को पैक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराएँ। मण्डल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि इस प्रकार की स्वच्छता गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी और रेल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ तथा स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Spread the love

Samajwadi Party
Bundelkhand homeslider

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग महिला ने SP नेता को चप्पलों से धोया, तहलका मचा

67 सैकंड में बांदा की सड़कों पर हुई ऐसी घटना कि सब रह गए भौचक्के Samajwadi Party उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू को एक बुजुर्ग महिला द्वारा कथित तौर पर चप्पल से पीटने […]

Spread the love
Read More
Politics
Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

यूपी  की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बैठक […]

Spread the love
Read More
Bulandshahr Jail
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बुलंदशहर जेल में वार्डर ने हेड वार्डर की कर दी जमकर धुनाई

AIG प्रशासन की कमीशनखोरी से जेलों का हाल बेहाल नशे मे धुत वार्डर के जेल में प्रवेश रोकना हेड वार्डर को पड़ गया भारी अधीक्षक ने कमाकर देने वाले चहेते वार्डर को बचाने के लिए जेलर को सौंपी जांच लखनऊ। प्रदेश की कमाऊ कही जाने वाली बुलंदशहर जेल में सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मारपीट का […]

Spread the love
Read More