शिक्षा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है सभी को इन महान लोगों से सीख लेने की जरूरत : स्कूल

Untitled 1 copy 75

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । नौतनवां स्थित बचपन स्कूल के बच्चों ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ आज नवरात्र पर्व, दशहरा, गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को मां दुर्गा के शक्ति और साहस  की कहानी  सुनाई और दिखाई गई। बच्चों को प्रभु श्रीराम के बारे में भी बताया गया।  बच्चों का परिचय कई अलग अलग नाम से कराया गया दुर्गा, काली, महिषासुर, राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, कुम्भकर्ण आदि। बच्चों को हर करैक्टर के बारे में विस्तार से और कहानी के रूप में बताया व समझाया गया। बच्चों को सही राह पे चलने के लिये प्रेरित किया गया। बच्चों को भारत के दो महान रत्नो के बारे में भी बताया और दिखाया गया-महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री बच्चों को सदा सही राह पर चलने के लिये कहा गया। अपना काम पूरी ईमानदारी और क्षमता से करने के लिये कहा गया। बच्चे राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, मां दुर्गा, गांधी और शास्त्री के रूप में बहुत सुन्दर, अद्भुत और रियल लग रहे थे।

डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और मां दुर्गा से अपने बच्चों के लिये शक्ति और समृद्धि की कामना की  उन्होंने बच्चों को सदैव सही राह पर चलने को कहा तथा समझाया की सत्य की राह आसान नहीं होती पर अंत में सत्य की ही विजय होती है। देवी के इस महापर्व के अवसर पर बेटी दिवस का भी सेलिब्रेशन किया गया।

डॉटर्स डे फोर्थ संडे ऑफ सितम्बर को सेलिब्रेट करते है जो रविवार को मनाया गया। उन्होंने सभी को स्वयं का सम्मान करने को कहा तथा कहा कि हम सब को अपनी शिक्षा को ही अपना शस्त्र बनाना होगा क्योकि शिक्षा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। बच्चों में ऐशनी, इशिका, अद्विका, गुरनीत, पीहू, मिष्टी, किरन प्रीत, मृदुल, शौर्य, सामर्थ, आरव, अविका, कृतिका, चित्रा, वैभव, सूर्यांश, सक्षम, वान्या, प्रिशा, आदि थे। टीचर्स में मोनिका, वैष्णवी, मनिता, तेजस्वी, प्रियंका, ईशा, अंजली, प्रीती, रिंकल, अंशिका, इशिता, श्रद्धा थे।

Spread the love

The Vice-Chancellor's Chair
Education homeslider

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

जब शिक्षा के सर्वोच्च पद पर योग्यता से अधिक निकटता की चर्चा होने लगे, तब सवाल केवल नियुक्ति का नहीं, विश्वविद्यालय की आत्मा और राष्ट्र के बौद्धिक भविष्य का होता है विश्वविद्यालय किसी सरकार का विभाग नहीं होता। वह राष्ट्र की बौद्धिक चेतना का वह परिसर है, जहाँ सत्ता से स्वतंत्र होकर ज्ञान प्रश्न करता […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Education

प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में मनाया गया मीना दिवस

Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में गुरुवार को मीना का जन्मदिन एवं मीना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को मीना मंच के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, समानता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवम् शर्मा ने कहा कि मीना मंच […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

बेलवाकाजी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर समापन

स्काउट-गाइड से अनुशासन और एकता की सीख: हमीदुल्लाह खान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को गरिमामय माहौल में समापन हो गया। समापन समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान मुख्य […]

Spread the love
Read More