Extremely important : गोवा में डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग का दूसरा दिन

Untitled 1 copy 63
  • सुरक्षा, तकनीक, आर्थिक विकास, स्त्री शक्ति और विश्वबन्धुत्व पर गहन चर्चा

आचार्य संजय तिवारी

पणजी/गोवा। गोवा की राजधानी में चल रहे डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के दूसरे दिन लगभग आधा दर्जन विशिष्ट सत्रों में अलग अलग विषयों पर अत्यंत गम्भीर चर्चा के साथ विद्वानों और विशेषज्ञों ने वैश्विक भारत के नए स्वरूप को सामने रखा। इन चर्चाओं में भारत की सुरक्षा, तकनीकी विकास, आर्थिक विकास, नवनिर्माण, स्त्री शक्ति और भारत की नई वैश्विक भूमिका पर विशेषज्ञों ने अपने अपने ढंग से बहुत सलीके से अपने शोध और प्रस्तुतियों को सामने रखा। विदित है कि तीन दिनों के लिए आयोजित इस विशेष समागम और वैचारिक मंथन का आयोजन राम भाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने किया है। पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे के संयोजन में यह भारत विमर्श का आयोजन किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश में सेला टनल और कश्मीर में चिनाब ब्रिज के निर्माण की चुनौतियों पर आधारित विशेष चर्चा अद्भुत रही। सीमा सड़क सुरक्षा संगठन के निदेशक लेफ़्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन और भारतीय विज्ञान संस्थान की विशेषज्ञ डॉ माधवी लता ने इन दोनों दुरूह निर्माणों की एक एक चुनौती की गंभीर वैज्ञानिक व्याख्या की। अर्थ ग्लोबल के निदेशक प्रो निरंजन राजाध्यक्ष और आशीष चौहान, एम डी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भारत के आर्थिक विकास को क्रमबद्ध तरीके से सामने रखा। भारत की वैश्विक भूमिका को विश्वबंधु भारत के सत्र में प्रस्तुत किया गया। मनोहर परिक्कर रक्षा संस्थान के महानिदेशक डॉ सुजान चिनॉय और आई आईएम, रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक विजय चौथीवाले ने इस विषय पर बहुत बारीकी से बातें भी रखी और यह प्रमाणित किया कि भारत ही वास्तव में विश्व के कल्याण की सोच रखता है और अपनी इस भूमिका को निभाता भी है। इस सत्र का प्रस्तुतीकरण डॉ रश्मिणी, नई दिल्ली ने किया।

महिला सशक्तिकरण, समाज के निर्माण में भूमिका और नारी शक्ति को लेकर आयोजित सत्र में नागालैंड से भारत की संसद में राज्यसभा सदस्य  फंगनन कोन्याक,  जग्गी मंगत पांडा, एमडी ओडिशा टीवी और नयना एस, उपाध्यक्ष, भारतीय स्त्री शक्ति ने अपने विचारों से मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से परिचित कराया। इस आयोजन के कल्पनाकार डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे  के साथ नैतिक मुले, मृगांक त्रिपाठी, रुचा लिमए, अनिरुद्ध, हेरंब, जाह्नवी, प्रत्यूष फ़नीश, स्वामी शायते, उत्कर्ष बंसल, विभोर पांडे, प्रणय कुलकर्णी और इनकी प्रबुद्ध टीम ने इस आयोजन को साकार करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की सोच को साकार करने के लिए जिन विविध आयामों पर ध्यान देना है, उन सभी पर यहां गंभीर विमर्श चल रहा है।

Spread the love

PGB-500 bomb
National Technology

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

PGB-500 bomb: भारतीय रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना 500 किलोग्राम वर्ग के प्रिसिजन गाइडेड बम PGB-500 का परीक्षण करने की तैयारी में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इस हथियार का परीक्षण भारतीय वायुसेना के […]

Spread the love
Read More
Jio
Business Technology

Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

Jio रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लंबे समय की OTT सुविधा वाले दो नए पास लॉन्च किए हैं। अब ग्राहक 550 रुपये में 84 दिनों और 2,000 रुपये में पूरे 365 दिनों तक मनोरंजन का फायदा उठा सकेंगे। इन पास में OTT ऐप्स के साथ लाइव TV, हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G जैसी […]

Spread the love
Read More
India's Defence Exports
Business National Technology

बदल रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, अब दुनिया खरीदेगी ड्रोन, रडार और स्मार्ट हथियार

ब्रह्मोस से आगे बढ़ा भारत का रक्षा निर्यात India’s Defence Exports: भारत का रक्षा निर्यात अब केवल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तक सीमित नहीं रहा। बदलते वैश्विक युद्ध परिदृश्य और आधुनिक सैन्य तकनीकों की बढ़ती मांग के बीच भारत तेजी से ड्रोन, स्मार्ट हथियार, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और ऑटोनोमस डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी मजबूत […]

Spread the love
Read More