इस मौसम में माताएं कैसा आहार दे बच्चों को, सटीक बताया KGMU के इस विशेषज्ञ ने 

  • स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अधिकांश बच्चों को अनीमिया

बाराबंकी। माताएं बच्चों के संतुलित आहार पर ध्यान दें, हेल्दी डाइट न मिलने पर बच्चों को एनीमिया, पेट दर्द और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। यह बातें बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार करते हुए केजीएमयू के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पांडेय ने बच्चों व अभिभावकों को बताया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि बदलती ऋतु में खान-पान और साफ सफाई की कमी के कारण बच्चों में पेट दर्द, एनीमिया, खांसी बुखार और संक्रामक रोग की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वर्षा ऋतु के बाद डेंगू मलेरिया टाइफाइड जैसे बुखार रोग बढ़ते हैं, बुखार पीड़ित बच्चों की तत्काल जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार कराएं।

स्वास्थ्य परीक्षण में लगभग एक दर्जन बच्चे एनीमिया और फुंसी व पेट दर्द की समस्या में पाए गए जिनका उपचार किया गया। लगभग 170 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सभी को स्वस्थ्य रहने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने चिकित्सकों का स्वागत किया। शिक्षिका वंदना वर्मा, शारदा रावत, सरिता यादव ,प्रिया मौर्य, पूनम रत्नाकर, अर्चना ,प्रिंसी वर्मा, पलक कनौजिया, तथा कर्मचारी जियालाल, सरोज, सरस्वती सहित कई अभिभावको ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

ये भी पढ़े

बरेली दंगा यानी मौलाना तौकीर का भड़काऊ एजेंडा, योगी की पुलिस ने डाल दिया डंडा

Education

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों से बदलेगी ग्रामीण शिक्षा की तस्वीर: संदीप सिंह

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में मिलेगी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे नए विद्यालय निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे विद्यालय निर्माण कार्य लखनऊ। प्रदेश में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध […]

Read More
Education Uttar Pradesh

कलेक्ट्रेट में SI भर्ती को लेकर अधिकारियों की बैठक

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित […]

Read More
Education

प्रगति ,आत्मसम्मान’ में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा और आत्मविश्वास

‘प्रगति 2026 : आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ विषय पर हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ के विभूति खंड, गोमती नगर स्थित दयाल गेटवे में हुआ आयोजन  850 प्रतिभागी बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटक, योग और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बेटियों के आत्मसम्मान, शिक्षा और समानता का दिया संदेश 23 विशिष्ट बालिकाएं […]

Read More