महानगर: 35 वीं बटालियन में बने स्वीमिंग पूल में डूबकर इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

  • चिनहट कोतवाली से हटने के बाद क्राइम ब्रांच में अश्वनी चतुर्वेदी थे तैनात
  • शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे स्वीमिंगपूल के गेट पर हुई थी इंट्री

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। महानगर क्षेत्र स्थित 35 वीं बटालियन में बने स्वीमिंगपूल में लखनऊ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी की नहाते समय डूबकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया लेकिन इससे पहले उनकी सांसें थम चुकी थी। पुलिस उपायुक्त मध्य ने बताया कि इसकी सूचना घर वालों को दे दी गई है। उनका कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

ग़ज़ब! ऑपरेशन के बाद डॉक्टर की खुली रह गई आँखें, पेट से निकला इतना टूथब्रश और चम्मच

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी कुछ माह इंस्पेक्टर चिनहट में तैनात रहे। किसी कमी के चलते उनका तबादला लखनऊ क्राइम ब्रांच में हो गया था। वह कसरत करने के साथ-साथ स्वीमिंगपूल में नहाने भी जाया करते थे। रोज की तरह इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे महानगर क्षेत्र स्थित 35 वीं बटालियन में बने स्वीमिंगपूल में नहाने गए थे। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की। सफलता न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़े

राजधानी लखनऊ सहित यूपी में हाईअलर्ट : आई लव मुहम्मद को बढ़ते तनाव को सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्वीमिंगपूल में नहाने की बात सुनते ही पुलिस को संदेह हुआ और तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाकर तलाश शुरू की। खास बात यह है कि कुछ घंटों तक उनका शव स्वीमिंगपूल में उतरा रहा था और वहां पर मौजूद लोगों भनक तक नहीं लगी। SDRF  टीम ने जैसे इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी का शव स्वीमिंगपूल से बाहर निकाला तो मानो वहां कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस उपायुक्त मध्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है।

चारों ओर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की पड़ताल कर घटनास्थल के आसपास लगे CCTV  कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं उनकी मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तैर रही है। पुलिस उपायुक्त मध्य का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है।

तारीख 26 सितंबर 2025

इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी की इंट्री साढ़े छह बजे 35 वीं बटालियन में बने स्वीमिंगपूल के गेट पर हुई। उनका शव दोपहर करीब 12 बजे स्वीमिंगपूल में उतराता मिला। करीब छह घंटे तक उनका शव स्वीमिंगपूल में पड़ा हुआ था और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। इस मामले में पुलिस अफसरों का जवाब बस इतना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
Crime News

पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति समेत ससुरालियों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं देवर द्वारा छेड़छाड़ करने और दहेज के लिए बच्चों समेत ससुराल से भगा देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2021 […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More