ग़ज़ब! ऑपरेशन के बाद डॉक्टर की खुली रह गई आँखें, पेट से निकला इतना टूथब्रश और चम्मच

Untitled 1 copy 60
  • डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन, लेकिन जानकर लोगों का छूट गया पसीना

लखनऊ। यूपी के जनपद हापुड़ में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है,मरीज का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने मरीज के पेट से भारी मात्रा में टूथब्रश और चम्मच निकाला है। खबरें के मुताबिक बुलंदशहर का रहने वाला 40 वर्षीय सचिन नशे का आदी था, उसके नशे की लत से परेशान परिजनों ने नशा से मुक्ति दिलाने के लिए युवक को नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। इसके बाद सचिन ने भारी मात्रा में टूथब्रश और चम्मच को निगलना शुरू कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पेट में अत्याधिक दर्द होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां परीक्षण के डॉक्टर भी दंग रह गए।

ये भी पढ़े

डबल मर्डर के बाद एक बार फिर विकासनगर पुलिस को खुली चुनौती

पेट से निकला टूथब्रश और स्टील चम्मच

गौरतलब है कि सचिन को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया तो, वह नाराज हो गया। उसकी नाराजगी इतनी बढ़ी कि उसने स्टील के चम्मच और टूथब्रश को खाना शुरू कर दिया। जिससे उसकी हालत अत्यधिक खराब हो गई। तब परिजनों ने हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने पेट ऑपरेशन करके 19 टूथब्रश और 29 स्टील का चम्मच निकाला।

परिजनों की बात सुनकर दंग रह गए डॉक्टर

गौरतलब है कि सचिन के परिजनों को उसके चम्मच और टूथब्रश खाने की जानकारी थी। जब सचिन दर्द से तड़पने लगा तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। घरवालों ने चिकित्सक से कहा पेट से टूथब्रश और चम्मच निकालना है। जिसे सुनकर डॉक्टर भी चौक पड़े। तब चिकित्सकों ने सचिन के पेट की जांच कराई, जिससे परिजनों के बातों की पुष्टि हो गई। जांच के दौरान पेट में भारी मात्रा में मेटल दिखाई दिए। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने युवक का सफल ऑपरेशन कर युवक के पेंट से 29 स्टील की चम्मच तथा 19 टूथब्रश निकाला है। इतनी भारी संख्या में स्टील की चम्मच में टूथब्रश पेट से निकलने के बाद मरीज की जान बच गई, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर घर रवाना हुआ।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

बताया गया है कि निजी हॉस्पिटल के चिकित्सक व सर्जन डॉक्टर श्याम कुमार ने बताया एक मरीज को उसके परिजन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में स्टील की चम्मच तथा टूथब्रश खाया करता था। जांच के बाद ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद उसके पेट से 29 स्टील की चम्मच और 19 टूथ ब्रश को निकाला गया। अक्सर यह प्रॉब्लम उन लोगों के अंदर होती है। जिनको साइकोलॉजी प्रॉब्लम होती है।

Politics Uttar Pradesh

प्रदेश मंत्री बनते ही एक्शन में गुड्डू खान, महराजगंज में निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली

गुड्डू खान के नेतृत्व में नौतनवां में रैली, अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने पर जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुड्डू खान महराजगंज में सक्रिय नजर आए। उनके नेतृत्व में जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली सीमा पर जाम से मुक्ति और व्यापार सुगमता के लिए अंतर-एजेंसी बैठक संपन्न

तस्करी रोकने व जांच तेज करने का लिया गया संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महाराजगंज भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सोनौली सीमा पर द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने, ‘नो मैन्स लैंड’ (No Man’s Land) क्षेत्र को जाम-मुक्त करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थल सीमा शुल्क चौकी (LCS) सोनौली के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

गोमाता की रक्षा के लिए बने कानून : जगद्गुरु शंकराचार्य

काशी में  संस्कृति संसद 2026 का भव्य शुभारंभ सनातन धर्म को षड्यंत्रों से बचाएगा संत समाज : रविंद्रपुरी विशेष संवाददाता Varanasi:  सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय संस्कृति के उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती  महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एवं संस्कृति को धर्म विरोधियों के हमलों से […]

Read More