ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने सोनू सूद से सात घंटे तक की पूछताछ

Untitled 10 copy 12

नई दिल्ली। अभिनेता सोनू सूद से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘वन एक्स बेट’ से जुड़े धन शोधन मामले में करीब सात घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि सोनू सूद दोपहर करीब 12 बजे अपने विधिक दल के साथ मध्य दिल्ली स्थित ED कार्यालय पहुंचे और शाम सात बजे बाहर निकले। उनसे धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया।

ED की जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच ‘वन एक्स बेट’ के संचालन से संबंधित है, जिस पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और कर चोरी का आरोप है। इस ऐप की वेबसाइट के अनुसार यह कुरासाओ में पंजीकृत है और खुद को 18 वर्षों के अनुभव वाला एक वैश्विक ‘बुकमेकर’ बताता है। यह दुनिया भर में खेल आयोजनों पर सट्टा लगाने की सुविधा देता है और इसकी सेवाएं 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। ED की जांच का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि उक्त ऐप से जुड़े प्रचार-प्रसार में शामिल हस्तियों से कैसे संपर्क किया गया और उन्हें भुगतान कैसे और कहां किया गया। (भाषा)

Spread the love

Mumbai
Entertainment

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

Mumbai: लव फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम एक खास संगीतमय शाम के दौरान लॉन्च किया गया। लाइव म्यूजिक, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और जश्न से सजे इस कार्यक्रम में फिल्म के सभी आठ गानों को एक साथ रिलीज किया गया। एल्बम अब यूट्यूब और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स […]

Spread the love
Read More
Entertainment

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

India’s Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही Netflix […]

Spread the love
Read More
Entertainment

दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mithu Mukherjee: बंगाली और हिंदी सिनेमा अपनी धाक जमा कर काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक उन्होंने रविवार रात अस्पताल में […]

Spread the love
Read More